फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   for illegal relation relation woman beaten by husband

प्रेमिका से मिलने से रोका तो पति ने बुरी तरह पीटा

Wed, 30 Dec 2015 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा,करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा,करनाल(हरियाणा) Updated Wed, 30 Dec 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
for illegal relation relation woman beaten by husband

घरौंडा में प्रेमिका के चक्कर में एक युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवती को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


सिंघाणा (सफीदों) निवासी रामसिंह की पुत्री की शादी करीब छह साल पहले स्टौंडी निवासी बिजेंद्र के साथ हुई थी। कुछ माह से बिजेंद्र अपने परिवार के साथ घरौंडा में आकर रह रहा था। बिजेंद्र की पत्नी रूबी ने बताया कि उसके पति के एक लड़की के साथ अवैध संबंध थे।
विज्ञापन


इसको लेकर उनके घर में कलेश रहता था। इसके बारे में रूबी ने अपने मायके वालों को भी बताया था। इसके चलते करीब तीन बार पंचायतें भी हुई। लेकिन बिजेंद्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। रूबी ने बताया कि बिजेंद्र आर्यनगर में अलग कमरा लेकर लड़की के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत शनिवार को बिजेंद्र मेरे घर आया और मुझे मोटरसाइकिल पर बैठा कर जबरदस्ती अपने कमरे पर ले गया और वहां पर दरवाजे बंद कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और कहा कि जब तक वह उससे तलाक नहीं देती, उसके साथ वह इसी तरह से मारपीट करता रहेगा।

युवती ने बताया कि मारपीट के समय बिजेंद्र ने मेरे दोनों बच्चों को भी अपने पास बुलाकर अलग कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह बिजेंद्र से छूटकर उसने अपने मायके में फोन कर दिया और मायके वालों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। रूबी के भाई रवि ने बताया कि जिस समय वे घरौंडा आए उस समय रूबी घायल अवस्था में थी।


उसे वे अपने साथ ले गए और सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आर्यनगर कॉलोनी निवासी रूबी के साथ उसके पति द्वारा मारपीट करने की शिकायत मिली थी। उसने अपने पति के संबंध अन्य महिला के साथ होने के भी आरोप लगाए हैं। मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed