फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   for dowery nri bride left groom, punjab hoshiarpur news

दहेज न मिला तो दुल्हन को डोली में बैठा छोड़ भाग गया NRI दूल्हा

Tue, 28 Feb 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुकेरियां (होशियारपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुकेरियां (होशियारपुर) Updated Tue, 28 Feb 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
for dowery nri bride left groom, punjab hoshiarpur news
दहेज न मिला तो दुल्हन को छोड़ गया दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
गोराया मैरिज पैलेस में एनआरआई दूल्हा शादी करने के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर दुल्हन को छोड़कर चला गया। दुल्हन डोली वाली कार में बैठी उसका इंतजार करती रही। पुलिस ने वधू के पिता की शिकायत पर दूल्हे, उसके माता पिता, मामा व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


दुल्हन के पिता ने बताया कि वह गांव रक्कड़ी निवासी है और मंडी गोबिंदगढ़ में अपने परिवार सहित रह रहे हैं। छह महीने पहले उसकी बेटी की मंगनी तरनजीत सिंह पुत्र रविंदर सिंह निवासी बरड़ कालोनी, हाजीपुर के साथ हुई थी। तरनजीत परिवार सहित इटली रह रहा था। लड़के वालों की मांग पर मंगनी पर दो लाख रुपये खर्च किए थे। लड़के वालों की मांग थी कि प्रबंध विदेशों जैसा होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने लड़के वालों की मांग पर करीब 8 लाख रुपये उनको दिए थे।
विज्ञापन


26 फरवरी को उनकी बेटी की शादी गोराया पैलेस में होनी थी। शनिवार आधी रात को लड़के की मां ने उन्हें फोन किया और उनसे गाड़ी और नगदी की मांग की। उन्होंने कहा कि वह बताएं कि कितनी नगदी उनको देंगे तभी वह सुबह शादी में आएंगे। इस पर रविवार सुबह अपने कुछ रिश्तेदारों को लेकर हाजीपुर गए और वर पक्ष से बातचीत की। कुछ समझौते के अंतर्गत वह लड़की से शादी करने के लिए राजी हो गए और बारात लेकर गोराया पैलेस में आ गए। वे फेरे के लिए तहसील कांप्लेक्स के पास पड़ते गुरुद्वारा साहिब में आए। फेरों के बाद लड़के वालों ने पैलेस जाने से यह कहकर मना कर दिया कि विवाह हमारी मर्जी के मुताबिक नहीं हुआ। लड़की परिवार ने कहा कि उन्होंने लड़की को रस्मों रिवाजों के साथ भेजना है, आप पैलेस चलो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वर पक्ष के लोगों ने उनसे गाली गलौज की और धमकी देकर लड़की को डोली वाली कार में छोड़कर चले गए। इस मौके पर गुरुद्वारा समिति के प्रधान कुलदीप सिंह ने भी लड़के वालों को रोकने की कोशिश की, लेकिन लड़का परिवार ने उनके साथ भी गलत व्यवहार किया। सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी सहित पहुंचे थाना प्रमुख मलकीत सिंह ने लड़के और उसके पारिवारिक सदस्यों को हाजीपुर से मुकेरियां थाना में लाया, जहां लड़की वालों की शिकायत पर पुलिस ने वर पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed