{"_id":"68fe86f848d088e33a0b1eb3","slug":"footage-of-car-running-over-teenager-surfaces-chandigarh-news-c-16-pkl1091-854417-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: किशोर पर कार चढ़ने की फुटेज आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: किशोर पर कार चढ़ने की फुटेज आई सामने
Mon, 27 Oct 2025 02:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में एएसआई के बेटे ने किशोर पर चढ़ाई गाड़ी, 20 मीटर तक घसीटा था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-20 के पेट्रोल पंप के बाहर पुरानी रंजिश के चलते 17 वर्षीय किशोर पर गाड़ी चढ़ाने की सीसीटीवी सामने आई है। घटनास्थल के पास लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस ने कार चालक की भी पहचान कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी डैटसन रेडी-गो कार में सवार थे। घायल की हालत गंभीर है और बयान देने की हालत में नहीं है। सेक्टर 19 थाना प्रभारी सरिता रॉय ने बताया कि घायल के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रविवार को भी पुलिसकर्मी पीजीआई बयान लेने गए थे लेकिन अभी घायल ने कोई स्टेटमेंट नहीं दी।
सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे एक कैमरे में झगड़ा होता दिख रहा है। इसके बाद रंजिशन आरोपी कार चालक ने आर्यन (17) को टक्कर मार दी। घायल के भाई राहुल के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर गाड़ी के नीचे फंस गया और करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया। आरोपी गाड़ी भगाता रहा जबकि घायल किसी तरह समय रहते बाहर निकल पाया। घायल किशोर को पहले सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत नाजुक होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल की एक टांग फ्रैक्चर है और शरीर के अन्य कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। उसके पैर की हड्डी टूट गई है।
-- -- -- -- --
पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद
राहुल के मुताबिक कार में चार युवक सवार थे। वीरवार शाम आरोपी युवक उसी इलाके में घूम रहे थे। जैसे ही उन्होंने अक्षित और उसके साथी को देखा तो झगड़ा शुरू कर दिया। अचानक से वहां पर मौजूद अक्षित के दोस्त आर्यन और समीर ने बीचबचाव किया। जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हुआ। आरोपी कार लेकर वहां से जाने लगे। इस दौरान एएसआई के बेटे कार चालक ने गाड़ी पीछे से उस पर चढ़ा दी। राहुल ने बताया कि घटना से एक दिन पहले कार सवार आरोपियों ने उनके दोस्त सेक्टर 30 निवासी अक्षित को सेक्टर 20 के पार्क में पीटा था।