फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Food supply department asks 250 quintal onion from center

खाद्य आपूर्ति विभाग ने केंद्र से मांगा 250 क्विंटल प्याज

Sun, 22 Dec 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Food supply department asks 250 quintal onion from center
चंडीगढ़। शहर में बढ़ती प्याज की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए यूटी ने केंद्र से 250 क्विंटल सस्ते प्याज की मांग की है। प्रशासन ने यह मांग यूटी में महंगी हो रही वस्तुओं के भंडारण को लेकर केंद्रीय मंत्रालय के साथ हुई वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान की। इस दौरान और भी कई जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ सहित मोहाली और पंचकूला में प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। केंद्र के निर्देश पर यूटी ने चंडीगढ़ में रिटेलर और होलसेलरों की भी नई स्टॉक लिमिट तय कर दी है। इनके बावजूद ट्राइसिटी में प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसे में यूटी के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने केंद्रीय स्तर पर चिंता जताई है। जरूरी वस्तुओं में बढ़ती महंगाई को देखते हुए यूटी ने केंद्रीय मंत्रालय के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए चंडीगढ़ को लेकर भी चर्चा की। चर्चा के दौरान खाद्य विभाग की ओर से चंडीगढ़ के लिए 250 क्विंटल सस्ता प्याज मांगा गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शहर में प्याज के स्टॉक को लेकर भी केंद्रीय स्तर पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्याज का ब्योरा क्यों नहीं दे रहीं फर्में
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने प्याज की खरीद फरोख्त का ब्योरा नहीं दिए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। विभाग के अधिकारियों ने ऐसी सभी फर्मों की सूची बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। इसके साथ ही अभी तक विभाग की ओर से की गई प्याज को लेकर कार्रवाई से भी अधिकारियों को अवगत कराया है। उच्चाधिकारियों ने शीघ्र ही एडवाइजर के समक्ष यह मुद्दा उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी 100 के पार ही है प्याज
ट्राइसिटी में प्याज अभी भी 100 के पार है। प्याज के थोक दाम में मामूली गिरावट के बाद भी सेक्टर-26 की मंडी में फुटकर बाजार में प्याज 110-120 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि, अफगानी प्याज 60 से 70 रुपये के थोक मूल्य में मंडी में व्यापारियों की ओर से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed