फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fog wreaks havoc in chandigarh panchkula mohali rain alert in new year

ट्राइसिटी में कोहरे का कहर: शीतलहर से कंपकंपाए लोग, नौ उड़ान रद्द; नए साल में बरसात की संभावना

Tue, 30 Dec 2025 09:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 09:36 AM IST
सार

माैसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दौरान दृश्यता में कुछ सुधार हो सकता है। कोहरे की तीव्रता में कमी के आसार हैं। कुछ इलाकों में कोहरा बना रह सकता है। 1 जनवरी के बाद एक बार फिर कोहरे की वापसी की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Fog wreaks havoc in chandigarh panchkula mohali rain alert in new year
चंडीगढ़ में घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में शीतलहर चलने के साथ ही कोहरे का कहर शुरू हो गया है। कोहरे का असर उड़ानों और ट्रेनों पर भी पड़ा है। 

विज्ञापन


सोमवार को घने कोहरे के कारण सुबह के समय नौ उड़ान कैंसल कर दी गईं। इसके साथ ही 14 उड़ान लेट रहीं। वहीं, चंडीगढ़ आने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंच रही है। यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा असर ट्रेन नंबर- 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस पर देखने को मिला। यह ट्रेन करीब 11 घंटे 10 मिनट की देरी से चंडीगढ़ पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिसके चलते रेलवे को सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की रफ्तार सीमित रखनी पड़ रही है। इसका नतीजा यह रहा कि लंबी दूरी की ट्रेनें रास्ते में लगातार लेट चल रही हैं। ट्रेन नंबर 15063 रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस लगभग 1 घंटा 04 मिनट देरी से पहुंची, जबकि 12231 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस अपने तय समय से करीब 4 घंटे 30 मिनट लेट रही।

तेज रफ्तार मानी जाने वाली 12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस भी कोहरे से नहीं बच सकी और यह ट्रेन करीब 5 घंटे 7 मिनट की देरी से चंडीगढ़ स्टेशन पहुंची। इसी तरह 12925 पश्चिम एक्सप्रेस लगभग 1 घंटा 36 मिनट, 19411 गांधीनगर–दौलतपूर एक्सप्रेस करीब 1 घंटा 02 मिनट और 11905 आगरा–हिसार एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे 57 मिनट देरी से पहुंची। स्थानीय रेल सेवाएं भी प्रभावित रहीं और 64563 रायपुर हरियाणा अंबाला अंदौरा ट्रेन करीब 2 घंटे 7 मिनट लेट रही। 


बारिश से हो सकता है नए सवाल का स्वागत

नए साल का स्वागत बारिश से हो सकता है। नववर्ष की सुबह और 31 की रात बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत देते हुए पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में घने से अति घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। 



सोमवार को अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को इन क्षेत्रों के कई हिस्सों में घना और अति घना कोहरा छा सकता है जिससे दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की चेतावनी, घने कोहरे में रखें सावधानी

घने कोहरे के चलते हवाई रेल और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है। देर रात और सुबह के समय हाईवे पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो सकता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है। बिजली लाइनों में ट्रिपिंग की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed