फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fog will increase in Punjab in coming days

Punjab Weather: पंजाब में बढ़ेगा धुंध का प्रकोप, वाहन चालकों के लिए अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

Mon, 04 Dec 2023 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 01:33 PM IST
सार

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा और पंजाब के विभिन्न जिलों का तापमान सामान्य के करीब बना रहा। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है।

विज्ञापन
Fog will increase in Punjab in coming days
Fog in punjab - फोटो : Istock

विस्तार

पंजाब में आने वाले दिनों में धुंध का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार माझा, दोआबा व मालवा के जिलों में घनी धुंध छा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में धुंध से राहत मिलने के आसार नहीं हैं, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन


घनी धुंध के अलर्ट के बीच विभाग ने वाहन चालकों को ड्राइविंग के समय सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। कई जिलों में अगले छह दिन तक और हरियाणा में दो दिन तक कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। दोनों ही राज्यों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Horror Killing: बठिंडा में युवक ने जीजा को तेजधार हथियार से काटा, बचाने आई बहन की भी हत्या, ये था कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा और पंजाब के विभिन्न जिलों का तापमान सामान्य के करीब बना रहा। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। रविवार को पंजाब के अमृतसर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.2, पटियाला में 10.3, पठानकोट में 10.9 और बठिंडा में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के आंकड़ों के अनुसार, हिसार में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में स्कूलों का समय बदला
पंजाब में धुंध के चलते शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सोमवार से स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 3.30 बजे तक खुले। यह आदेश सारे प्राइमरी, मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed