फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fog prevailed even during the day, people shivering due to cold wave

Chandigarh News: दिन में भी छाई रही धुंध, शीतलहर से कांपे लोग

Tue, 10 Jan 2023 07:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Fog prevailed even during the day, people shivering due to cold wave
चंडीगढ़। शहर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सोमवार को सुबह-शाम के साथ दिन के समय भी धुंध छाई रही और ठंडी हवाओं से लोग बेहाल नजर आए। थोड़ी देर के लिए धूप निकली लेकिन शाम तीन बजे से फिर बादल छा गए और कोहरा छाने लगा। इसकी वजह से दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया।
विज्ञापन

शहर के दिन के तापमान में पिछले कई दिन से भारी गिरावट देखी जा रही है। रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसकी वजह से 11 और 12 जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को अभी राहत भी नहीं मिलने वाली है। मंगलवार को हल्के बादल छा सकते हैं। घना कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

अगले तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान
मंगलवार को सुबह और रात के समय घनी धुंध रहने की आशंका है। दिन के समय बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को सुबह और रात के समय धुंध रहने की संभावना है। दिन के समय बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, वीरवार को सुबह और रात के समय धुंध रहने की आशंका है। दिन के समय बादल छाने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed