फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flood causes in Punjab Pressure on Dams in Punjab

Punjab Flood: बांधों पर बढ़ा दबाव... इसलिए पंजाब में बिगड़े हालात, रणजीत सागर के पहली बार खोले गए सभी गेट

Wed, 03 Sep 2025 11:47 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 11:47 PM IST
सार

हिमाचल और जम्मू में भारी बारिश के कारण पंजाब के तीन बांधों पर दबाव बढ़ गया जिस वजह से पंजाब में बाढ़ ने भयानक रूप ले लिया। इस बार पहली बार रावी नदी पर बने रणजीत सागर बांध के सभी गेट खोलने पड़े। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Flood causes in Punjab Pressure on Dams in Punjab
बाढ़ की चपेट में पंजाब - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही जोरदार बारिश व बादल फटने की घटनाओं के चलते भाखड़ा बांध के पीछे बनी विशाल गोबिंद सागर झील का स्तर 1678.10 फीट पंहुच गया है जो खतरे के निशान से मात्र दो फीट कम है। खतरे का निशान 1680 फीट है। भाखड़ा से रोज 75 हजार क्यूसेक पानी टर्बाइनों व फ्लड गेटों से छोड़ा जा रहा है। नंगल हाइडल नहर और श्री आंनदपुर साहिब हाइडल नहर में 9 हजार जबकि सतलुज दरिया में लगभग 57 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। लगभग 20 जगह पर नहर की मरम्मत का काम चल रहा है। बता दें कि भाखड़ा बांध सतलुज नदी पर बना है। 

विज्ञापन


पौंग बांध जलाशय खतरे के निशान से ऊपर
पौंग बांध जलाशय में जलस्तर खतरे के निशान से चार फीट ऊपर चला गया है। इसलिए बीबीएमबी ने धीरे-धीरे पानी की मात्रा बढ़ाकर एक लाख क्यूसेक करने का निर्णय लिया है। बीबीएमबी तलवाड़ा टाउनशिप के जल विनियमन प्रकोष्ठ के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता ने बताया गया है कि बुधवार दोपहर 12 बजे पौंग बांध के जलाशय में जलस्तर 1394.15 फीट दर्ज किया गया। वर्तमान में रोज 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अब इसे बढ़ा कर एक लाख क्यूसेक किया जाएगा। बता दें कि पौंगा बांध ब्यास नदी पर बना है। 

विज्ञापन

रणजीत सागर बांध के पहली बार खोले सभी गेट 
पंजाब में वर्ष 1988, 93 के बाद 2025 में ऐसे हालात बने हैं। रणजीत सागर बांध पर कार्यरत कर्मियों के मुताबिक उन्होंने ऐसी बाढ़ पहली बार देखी है। जब से बांध बना है तब से अब तक पहली बार सातों गेट खोलने पड़े हैं। बुधवार को बांध में जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर नीचे 526.97 मीटर तक पहुंच गया। बुधवार को 71 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बता दें कि रणजीत सागर बांध रावी नदी पर बना है।

पंजाब आपदा ग्रस्त घोषित 
पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 23 जिलों में 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया है।




ये भी पढ़ें: पंजाब आपदा ग्रस्त घोषित: सभी 23 जिलों में बाढ़, स्कूल-काॅलेज 7 सितंबर तक बंद; रायकोट में इमारत गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed