{"_id":"63a32b555e33ec5f8f0f46c1","slug":"flights-to-goa-and-kolkata-canceled-from-amritsar-airport-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: धुंध की वजह से गोवा और कोलकता की फ्लाइट रद्द, 6 देरी से पहुंचीं, 20 मिनट चक्कर काटता रहा विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: धुंध की वजह से गोवा और कोलकता की फ्लाइट रद्द, 6 देरी से पहुंचीं, 20 मिनट चक्कर काटता रहा विमान
Wed, 21 Dec 2022 09:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Dec 2022 09:24 PM IST
सार
धुंध की वजह से गोवा और कोलकाता की फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा। इसके अलावा दोहा से आने वाली कतर एयरवेज का विमान रात ढ़ाई बजे के बजाय दिन में 12:11 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में धुंध ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को पूरा दिन शहर में धुंध छाई रही और विजिबिलटी जीरो हो गई। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इसका गहरा असर पड़ा और गोवा और कोलकाता की फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इससे पहले बुधवार की रात करीब 10 बजे दिल्ली से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट रनवे दिखाई नहीं देने के चलते करीब 20 मिनट तक अमृतसर के ऊपर चक्कर काटती रही। इसके अलावा आधा दर्जन फ्लाइट्स देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक बुधवार की रात करीब 10 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर इतनी घनी धुंध थी कि विमान के पायलट को रनवे ही दिखाई नहीं दे रहा था। इसके चलते विमान के पायलट ने करीब 20 मिनट तक शहर के उपर चक्कर काटने के बाद फ्लाइट को सफलतापूर्वक लैंड करवाया। वहीं बुधवार धुंध के चलते मुंबई से अमृतसर आने वाली और इटली से आने वाली एक फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं धुंध की वजह से गोवा और कोलकाता की फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा। इसके अलावा दोहा से आने वाली कतर एयरवेज का विमान रात ढ़ाई बजे के बजाय दिन में 12:11 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा। शारजहां से अमृतसर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (आइएक्स138) 54 मिनट, दुबई से अमृतसर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट करीब पांच घंटे देरी से पहुंची। इसी तरह पुणे से अमृतसर आने वाली फ्लाइट सुबह 5:20 बजे के बजाय शाम 5:20 बजे लैंड हुई। मुंबई से अमृतसर आने वाली करीब दो फ्लाइट भी कई-कई घंटे देरी से अमृतसर पहुंचीं।
विज्ञापन