फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flight Starts From Haryana's First Hisar Airport to Chandigarh

सपना हुआ सचः हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से हवाई उड़ान शुरू, सीएम मनोहर लाल बने पहले यात्री

Tue, 03 Sep 2019 09:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Sep 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Flight Starts From Haryana's First Hisar Airport to Chandigarh
सीएम मनोहर लाल बने पहले यात्री - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के पहले एयरपोर्ट हिसार से हवाई जहाज ने मंगलवार को उड़ान भरी। स्पाइसजेट के सात सीटों वाले विमान के पहले यात्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल बने। 1674 रुपये का पहला टिकट लेकर सीएम चंडीगढ़ के लिए सुबह 10:10 बजे रवाना हुए।

विज्ञापन


उनके साथ सांसद बृजेंद्र सिंह, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, स्पाइसजेट के चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर मंजीव सिंह कश्यप और मुख्यमंत्री के पीएसओ व पीओ भी विमान में सवार थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एयर शटल सर्विस व फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में आज का दिन हिसार ही नहीं, हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है। आज हमारे अपने प्रदेश की धरती पर बने पहले एयरपोर्ट से पहले चरण की उड़ान शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस स्वप्न के हिसार की धरती से साकार होने की बात कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति को भी हवाई यात्रा करने का अवसर मिलना चाहिए।

सीएम ने कहा कि एनवायरनमेंट क्लीयरेंस मिलने के बाद जल्द ही यहां से 18 सीटर विमानों को शुरू करवाया जाएगा। जयपुर, दिल्ली, देहरादून और जम्मू की हवाई सेवाएं भी जल्द शुरू की जाएंगी, जिनके लिए अनुमति मिल चुकी है।

दो बेटियों को निशुल्क पायलट ट्रेनिंग दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि हिसार एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट का बड़े स्तर का फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन शुरू हो रहा है। इस ऑर्गेनाइजेशन में हर साल कम से कम 100 कैडेट पायलट को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए हरियाणा के विद्यार्थियों को कुल सीटों के 10 प्रतिशत का आरक्षण और ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

इसके अलावा हरियाणा की दो बेटियों को फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी। स्पाइसजेट की ओर से ट्रेनिंग लेने वाले 70 प्रतिशत पायलट ट्रेनी को समायोजित किया जाएगा। जल्द ही दूसरी विमानन कंपनियां भी हिसार से अपनी सेवाएं शुरू करेंगी।

सप्ताह के अंदर ऑनलाइन बुकिंग होगी शुरू
चंडीगढ़ के बीच फिलहाल प्रतिदिन दो उड़ानें चंडीगढ़ जाएंगी, जो नियमित रूप से चलेंगी। हिसार से चंडीगढ़ के लिए सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे तथा चंडीगढ़ से हिसार के लिए सुबह 9:30 बजे और शाम 5:30 बजे हवाई जहाज उड़ान भरेंगे। एक सप्ताह के अंदर ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी, तब तक फोन से बुकिंग का प्रावधान किया गया है।

इस फ्लाइट का असली किराया चार हजार रुपये से अधिक पड़ता है। इसमें 1500-1500 रुपये केंद्र व हरियाणा सरकार द्वारा छूट दी जा रही है। यात्री को केवल 1674 रुपये में हिसार से चंडीगढ़ का सफर करने को मिलेगा।

सरकार का मेगा प्रोजेक्ट, पहला चरण पूरा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि हिसार एयरपोर्ट हमारी सरकार का मेगा प्रोजेक्ट है। इसका पहला चरण रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। इस एविएशन हब के लिए 4200 एकड़ जमीन दी जा चुकी है और 3000 एकड़ अतिरिक्त जमीन देने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की जरूरतें पूरी हो जाएंगी और यहां बड़े विमान लैंड कर सकेंगे। इसके लिए रनवे को 4000 फुट से बढ़ाकर 10 हजार फुट किया जाएगा।

हिसार को दिल्ली एयरपोर्ट के विकल्प के रूप में करेंगे विकसित : सीएम

सीएम ने कहा कि आगामी कुछ वर्षों में हम हिसार को दिल्ली एयरपोर्ट के विकल्प के रूप में विकसित करेंगे। दिल्ली पर हवाई यातायात का दबाव अधिक है और हिसार एयरपोर्ट दिल्ली का सबसे निकटवर्ती एयरपोर्ट है। इसका लाभ यहां के छोटे-बड़े, सभी प्रकार के व्यापारियों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed