फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Flight from Amritsar to Canada starting from 6th April by Italian Neos Airlines

Punjab News: छह अप्रैल से शुरू होगी अमृतसर-कनाडा फ्लाइट, सप्ताह में एक दिन चलेगी, चार घंटे मिलान में रुकेगी

Fri, 03 Mar 2023 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 04:53 PM IST
सार

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार प्रो. सरचांद सिंह का कहना है कि हमारी मांग यह भी है कि एयरइंडिया भी कनाडा -अमृतसर रूट पर फ्लाइट्स शुरू करे। नियोस एयरलाइंस का कदम सराहनीय है और इसका स्वागत है लेकिन पंजाबी लोगों की डिमांड को भारतीय सरकार को भी मानना चाहिए।

विज्ञापन
Flight from Amritsar to Canada starting from 6th April by Italian Neos Airlines
अमृतसर से कनाडा की फ्लाइट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कनाडा में बसे 10 लाख पंजाबी मूल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अमृतसर से कनाडा की फ्लाइट 6 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह फ्लाइट इटालियन नियोस एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही है। यह फ्लाइट मिलान एयरपोर्ट पर रुककर टोरंटो के पियरसन एयरपोर्ट जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह एयरलाइन हर गुरुवार को अमृतसर से सुबह 3.15 बजे रवाना होगी। चार घंटे मिलान में रुकने के बाद फ्लाइट कनाडा के टोरंटो के पियरसन एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यह दूरी 21 घंटे 15 मिनट में तय होगी। फ्लाइट गुरुवार को ही टोरंटो से अमृतसर के श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी। इससे कनाडा के करीब 10 लाख पंजाबी मूल के लोगों को फायदा होगा। कनाडा में भारी संख्या में सिख समुदाय के लोग बसे हुए हैं और अभी तक दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से ही आते जाते थे। 
विज्ञापन


अमृतसर में श्री दरबार साहिब होने के कारण सिखों की लंबे समय से मांग थी कि कनाडा के लिए फ्लाइट शुरू की जाए। पंजाबी मूल के लोगों के लिए दिक्कत यह भी है कि कनाडा से भारत के दिल्ली एयरपोर्ट आने वाली फ्लाइट्स रात को 10 बजे से पहले पहुंचती है और पंजाब के अमृतसर आने के लिए अगले दिन सुबह छह बजे के बाद की फ्लाइट्स मिलती थी, रात भर एयरपोर्ट पर रुकना पड़ता था या सड़क मार्ग से पंजाब आना पड़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार प्रो. सरचांद सिंह का कहना है कि हमारी मांग यह भी है कि एयरइंडिया भी कनाडा -अमृतसर रूट पर फ्लाइट्स शुरू करे। नियोस एयरलाइंस का कदम सराहनीय है और इसका स्वागत है लेकिन पंजाबी लोगों की डिमांड को भारतीय सरकार को भी मानना चाहिए। वहीं कनाडा से ब्रैंप्टन से सांसद मनिंदर सिद्धू का कहना है कि पंजाब के लोगों का कनाडा में काफी वर्चस्व है। रोजाना हजारों लोग पंजाब आते जाते हैं। पंजाब के लिए सीधी फ्लाइट्स की काफी कमी महसूस की जा रही थी। निश्चित तौर पर इसका फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed