{"_id":"601d6bf68ebc3e26b538f6c6","slug":"flats-will-be-built-on-the-land-of-the-corporation-for-councilors-officers-and-employees-chandigarh-news-pkl402995365","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों, अफसरों व कर्मचारियों के लिए निगम की भूमि पर बनेंगे फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों, अफसरों व कर्मचारियों के लिए निगम की भूमि पर बनेंगे फ्लैट
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की खाली पड़ी भूमि पर पार्षदों, अफसरों और कर्मचारियों के लिए फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके लिए एक सोसाइटी बनेगी, जिसे निगम कलेक्टर रेट पर भूमि देगा। मकानों को एक तय राशि पर आवंटित किया जाएगा। यह योजना वर्तमान पार्षदों के लिए ही लागू होगी। बजट में इस योजना के लिए तीन करोड़ रुपये टोकन मनी के रूप में रखे गए हैं।
प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद योजना पर काम शुरू होगा। पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली के इस मुद्दे को सदन से अपनी सहमति दे दी है। मेयर रविकांत शर्मा ने कहा कि निगम की काफी भूमि खाली पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है कि 2022 तक हर व्यक्ति का अपना घर होना चाहिए।
आईटी पार्क में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने पंजाब-हरियाणा के अफसरों, विधायकों और पीजीआई के डॉक्टरों के लिए 4 बीएचके फ्लैट बनाने की योजना बनाई है। इसी के तहत नगर निगम ने अपने कर्मचारियों, अफसरों, पार्षदों के लिए आवास की योजना बनाई है। निगम से भूमि नहीं मिली तो प्रशासन से अपील कर भूमि की मांग की जाएगी। इस योजना में ईडब्ल्यूएस, वन बीएचके और टू बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे।