{"_id":"5d25f5758ebc3e6cea175eb2","slug":"five-policemen-suspended-including-spo-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस का कारनामा, रजवाहे से शव निकालकर माइनर में फेंका, पांच पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस का कारनामा, रजवाहे से शव निकालकर माइनर में फेंका, पांच पर गिरी गाज
Wed, 10 Jul 2019 07:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उचाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उचाना (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Jul 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
मृतक सुरेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना के गांव खापड़ का रहने वाला 30 वर्षीय सुरेश सात जुलाई को रजवाहे में नहाने गया पर लौट कर नहीं आया। मंगलवार को उसका शव हिसार जिला के खरकड़ी गांव के पास बालसमंद माइनर से मिला।
विज्ञापन
वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि सुरेश की हत्या करने के बाद शव को रजवाहे में डाला गया है। दूसरी तरफ उचाना थाना पुलिस पर आरोप लगा है कि पुलिस ने शव को रजवाहे से निकालकर बालसमंद माइनर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर शव को माइनर में फेंकने के आरोप में एक एसपीओ समेत पांच पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर खापड़ गांव के लोगों ने दिनभर उचाना थाना में हंगामा किया।
विज्ञापन
उचाना थाना पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि आठ जुलाई शाम को पुलिस के दो-तीन कर्मचारी सिविल ड्रेस व प्राइवेट गाड़ी में बड़ौदा के पास रजवाहा से सुरेश के शव को निकाल कर 40 किलोमीटर दूर खरकड़ी गांव के पास से गुजर रही बालसमंद माइनर में फेंक आए। मृतक के भाई राजबीर ने बताया कि उचाना पुलिस शव को खुर्द-बुर्द करना चाहती थी।
शव को माइनर में फेंकने से लगता है कि पुलिस किसी बड़े मामले को दबाने के लिए यह सब किया गया है। परिजनों के अनुसार सुरेश के दो बच्चे हैं और वह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार को पालन-पोषण करता था। वहीं एसएसपी अश्विन शैणवी ने बताया कि इस मामले में एसपीओ रमेश, एचसी राजेश सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।