फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five Member Panel Constituted for Appointing New Jathedar of Takht Shri Patna Sahib

अमृतसरः श्री पटना साहिब के नए जत्थेदार की नियुक्ति के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Sat, 09 Mar 2019 07:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Five Member Panel Constituted for Appointing New Jathedar of Takht Shri Patna Sahib

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने तख्त श्री पटना साहिब के नए जत्थेदार की नियुक्ति के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल, तख्त श्री पटना साहिब के प्रधान अवतार सिंह हित, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान, चीफ खालसा दीवान के प्रधान निर्मल सिंह ठेकेदार और तख्त सचखंड श्री अबचल नगर हजूर साहिब प्रबंधकीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन


 इस कमेटी के साथ तालमेल स्थापित करने के लिए हजूर साहिब बोर्ड के सदस्य सुरिंदर सिंह रूमालेवाले को नियुक्त किया गया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस कमेटी को निर्देश दिए हैं कि देश भर के सभी सिख संगठनों और संप्रदायों के साथ बातचीत कर तख्त श्री पटना साहिब की मर्यादा के अनुसार सेवा संभाल की योग्यता रखने वाले किन्हीं दो गुर सिखों का पैनल बनाकर श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश करें।    
विज्ञापन


शनिवार को श्री अकाल तख्त में पांच सिंह साहिबान के बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि जत्थेदार की नियुक्ति के लिए पटना साहिब प्रबंधकीय बोर्ड के प्रधान अवतार सिंह हित का एक पत्र मिला है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एसजीपीसी को निर्देश दिए हैं कि एक अदालत द्वारा होशियारपुर के तीन नौजवानों को धार्मिक साहित्य रखने के आरोप में उम्रकैद की सजा दी है। इनके परिजनों की कानूनी और आर्थिक मदद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में स्थित कुछ ऐतिहासिक गुरुद्वारों पर गैर-सिखों ने कब्जा कर वहां के सिखों का बायकाट कर दिया है। एसजीपीसी इन गुरुद्वारों को कब्जा मुक्त करवाए। जालंधर स्थित बाबा जीत सिंह निर्मल कुटियां जौहला को आदेश दिया है कि बाबा जसपाल सिंह अपनी सेवाएं निभाते रहेंगे। जो भी इस आदेश को नहीं मानेगा उसके विरुद्ध मर्यादायों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

सिट की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला 
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि निवर्तमान जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह पर लगे आरोपों की जांच कर रही सात सदस्यीय कमेटी ने अभी तक पूरे आरोपों की जांच नहीं की है। कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वह 15 दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट श्री अकाल तख्त को सौंपे। उन्होंने कहा कि ज्ञानी इकबाल सिंह को पांच सिंह साहिबान ने श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होकर स्पष्टीकरण देने के लिए कोई भी न्यौता नहीं दिया था। 

ज्ञानी इकबाल सिंह डेरा साध गुरमीत सिंह को माफी देने पर पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह और श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरमुख सिंह को अकाल तख्त में तलब करने की मांग कर रहे हैं। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) कर रही है। उनकी जांच के बाद ही वह कोई निर्णय लेंगे।   

एकजुटता से मनाया जाए 550वां प्रकाश पर्व 
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एसजीपीसी को निर्देश दिए हैं कि श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व एकजुटता से मनाए जाने का प्रबंधक किया जाए। इसके लिए एसजीपीसी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ संपर्क स्थापित करे। सुल्तानपुर लोधी में आयोजित कार्यक्रमों में एक स्टेज लगाई जाए। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिखों को निर्देश दिए हैं कि श्री गुरु हर राय साहिब का गुरता गद्दी पर्व को वातावरण दिवस के रूप में मनाया जाए। 

इस पवित्र दिन न केवल पेड़ लगाए जाएं, साथ-साथ घर, गांव, शहर और मोहल्लों की सफाई में भी योगदान डाला जाए। इस पावन मौके पर श्री तख्त दमदमा साहिब में आम के 200 पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed