फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five killed in road accident in dense fog in Punjab

Punjab Weather News: घने कोहरे में सड़क हादसे में पांच की मौत, स्कूलों में 14 तक छुट्टी, चार फ्लाइट रद्द

Sat, 07 Jan 2023 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/चंडीगढ़/बठिंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/चंडीगढ़/बठिंडा Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Jan 2023 01:28 AM IST
सार

घने कोहरे के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से जाने वाली चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया, जबकि चार विमानों ने देरी से उड़ान भरी। एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि जो चार फ्लाइट्स रद्द की गई हैं, उन्हें अन्य राज्यों से आना था, जहां खराब मौसम रहा।

विज्ञापन
Five killed in road accident in dense fog in Punjab
Punjab Weather Update: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में घने कोहरे की वजह से हुए सड़क हादसों में पांच की मौत हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन घने कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं है। वहीं, शिक्षा विभाग ने सातवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां 14 तक बढ़ा दी है। अबोहर में गोबिंदगढ़ रोड पर पीटर रेहड़े से टकराकर एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


वहीं, पटियाला नाभा की विश्वकर्मा कालोनी निवासी नितिश कुमार (30) गुरुवार शाम अपनी बीमार मां वंदना देवी (50) को डॉक्टर से जांच कराके दवा दिलाने जा रहा था। रास्ते में बौड़ां गेट के पास रेलवे ब्रिज पर उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे बस के टायर में फंस गए और चालक काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


बठिंडा के गांव बल्लुआना के समीप शुक्रवार को एक कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ बठिंडा से आ रही मिनी बस के साथ कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार ड्राइवर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार में एक व्यक्ति की पहचान अमित कुमार के तौर पर हुई, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घने कोहरे के चलते चार उड़ानें रद्द, चार लेट
घने कोहरे के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से जाने वाली चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया, जबकि चार विमानों ने देरी से उड़ान भरी। एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि जो चार फ्लाइट्स रद्द की गई हैं, उन्हें अन्य राज्यों से आना था, जहां खराब मौसम रहा। रद्द होने वाली फ्लाइट्स में 6ई6245/2177 चंडीगढ़-दिल्ली, 6ई2452 चंडीगढ़-अहमदाबाद, 6ई242/971 चंडीगढ़-पुणे, और 6ई6633/6634 चंडीगढ़-बेंगलुरु शामिल रहीं।


यह फ्लाइट हुईं लेट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने वाली सुबह 6:20 बजे की फ्लाइट 10:30 बजे रवाना हुई। इसके साथ मुंबई जाने वाली फ्लाइट ने अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से उड़ान भरी। वहीं श्रीनगर व कुल्लू की फ्लाइट ने 45 मिनट देरी से उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed