फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five hundred families thirst for water and go to Panchkula to quench their thirst.

Chandigarh News: पानी को तरसे पांच सौ परिवार, प्यास बुझाने जाते हैं पंचकूला

Mon, 27 Apr 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Five hundred families thirst for water and go to Panchkula to quench their thirst.
जीरकपुर। भीषण गर्मी में ढकोली क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। वार्ड नंबर-6 की आंबेडकर कॉलोनी के करीब 500 परिवार 15 दिन से नगर परिषद की बेरुखी का शिकार हो गए हैं। प्यास बुझाने के लिए स्थानीय निवासियों को न केवल लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, बल्कि मजबूरी में पड़ोसी शहर पंचकूला (हरियाणा) से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। अधिकारियों की इस अनदेखी से गुस्साए लोगों ने अब सीधे तौर पर हाईवे जाम करने का ऐलान कर दिया है। पारे की छलांग और लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पानी की किल्लत के कारण घरेलू कामकाज पूरी तरह ठप हो गए हैं। कपड़े धोने और साफ-सफाई तो दूर पीने के पानी का इंतजाम करना भी दूभर हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे खराब है। स्थानीय निवासी सुनील, सूरज और हरि शंकर का कहना है कि जब हम नगर परिषद में शिकायत दर्ज कराते हैं, तो एक दिन के लिए सप्लाई बहाल कर दी जाती है। अगले ही दिन फिर से नल सूखे पड़ जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे प्रशासन हमारे सब्र का इम्तिहान ले रहा है।
विज्ञापन




बंद किया ट्यूबवेल का वाल्व
कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाकर कहा कि वार्ड-6 के लक्ष्मी एनक्लेव में लगे ट्यूबवेल का वाल्व जानबूझकर बंद किया जा रहा है। पहले इसी ट्यूबवेल से आंबेडकर कॉलोनी में पर्याप्त जलापूर्ति होती थी, लेकिन कुछ दिनों से इसे रोक दिया गया है। लोगों का कहना है कि यह कृत्रिम संकट है। इसे अधिकारी सुलझाना नहीं चाहते।
विज्ञापन



वोट उसी को, जो प्यास बुझाएगा
पानी के इस गंभीर संकट ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। नगर परिषद (एमसी) चुनाव को देखते हुए कॉलोनी वासियों ने साफ कर दिया है कि जो हमारे दुख का साथी नहीं, उसे वोट नहीं देंगे। लोगों का दो टूक कहना है कि अगर जल आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो नेता प्रचार के लिए कॉलोनी में कदम नहीं रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों को चेतावनी
अधिकारी दफ्तरों में बैठकर जनता की परेशानी नहीं सुन रहे हैं। 24 घंटे के भीतर पानी की सप्लाई नियमित नहीं हुई, तो चक्का जाम करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी। इस मौके पर धर्मेंद्र गौतम, गुरदेव और संजय समेत दर्जनों निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



आंबेडकर नगर कॉलोनी में हाल ही में पानी की समस्या दूर कराई थी। अगर फिर से कोई समस्या आ रही है तो उसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। - सवनीत, जेई, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed