फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five employees of estate office suspended for negligence in work

Chandigarh: चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस के पांच कर्मचारी निलंबित, काम में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई

Thu, 18 Aug 2022 02:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 18 Aug 2022 02:09 AM IST
सार

प्रशासन के अनुसार इन सभी कार्यों के संबंध में जवाब को लेकर अधिकारियों को समय दिया गया था लेकिन वह समय सीमा में उचित जवाब नहीं दे पाए। वित्त सचिव ने कहा कि ये अधिकारी अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में विफल रहे, जिससे प्रशासन को वित्तीय नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Five employees of estate office suspended for negligence in work
काम में लापरवाही बरतने पर पांच कर्मचारी निलंबित।

विस्तार

काम में लापरवाही बरतने पर वित्त सचिव विजय नामदेवराव जेड़े ने बुधवार को चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई समीक्षा बैठक के बाद की गई। जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें सीनियर असिस्टेंट शिव कुमार, अमनजोत सिंह, सरोज, शशि नागर और जूनियर असिस्टेंट सुनील पायल शामिल हैं। वित्त सचिव ने लंबित कार्यों के मामले को गंभीरता से लेते यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


वित्त सचिव ने बुधवार को एस्टेट ऑफिस के सभी विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर एक समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में उन्होंने विस्तार से सभी कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसमें प्रमुख रूप से लीज होल्ड, किराए की संपत्तियों के लंबित बकाया की वसूली, कब्जे में ली गई संपत्तियों पर कब्जा, खाली प्लॉटों व लंबे समय से लंबित आवेदनों के निपटान के कार्य शामिल थे। 
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार इन सभी कार्यों के संबंध में जवाब को लेकर अधिकारियों को समय दिया गया था लेकिन वह समय सीमा में उचित जवाब नहीं दे पाए। वित्त सचिव ने कहा कि ये अधिकारी अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में विफल रहे, जिससे प्रशासन को वित्तीय नुकसान हुआ है इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। बैठक में डीसी विनय प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन होने के बावजूद काम की रफ्तार कछुए जैसी

वैसे तो यूटी प्रशासन के एस्टेट ऑफिस की कार्यप्रणाली पर हमेशा ही सवाल उठते रहे हैं। यहां लोगों को चक्कर काटना आम बात है लेकिन जब विभाग में सेवाएं ऑनलाइन की गईं तो उम्मीद बंध गई कि काम कुछ तेजी से होंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। काम आज भी उसी धीमी गति से हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed