{"_id":"62fd51f082d829393843f27d","slug":"five-employees-of-estate-office-suspended-for-negligence-in-work-chandigarh-news-pkl459732775","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस के पांच कर्मचारी निलंबित, काम में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस के पांच कर्मचारी निलंबित, काम में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई
Thu, 18 Aug 2022 02:09 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 02:09 AM IST
सार
प्रशासन के अनुसार इन सभी कार्यों के संबंध में जवाब को लेकर अधिकारियों को समय दिया गया था लेकिन वह समय सीमा में उचित जवाब नहीं दे पाए। वित्त सचिव ने कहा कि ये अधिकारी अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में विफल रहे, जिससे प्रशासन को वित्तीय नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
काम में लापरवाही बरतने पर पांच कर्मचारी निलंबित।
विस्तार
काम में लापरवाही बरतने पर वित्त सचिव विजय नामदेवराव जेड़े ने बुधवार को चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई समीक्षा बैठक के बाद की गई। जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें सीनियर असिस्टेंट शिव कुमार, अमनजोत सिंह, सरोज, शशि नागर और जूनियर असिस्टेंट सुनील पायल शामिल हैं। वित्त सचिव ने लंबित कार्यों के मामले को गंभीरता से लेते यह कार्रवाई की।
वित्त सचिव ने बुधवार को एस्टेट ऑफिस के सभी विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर एक समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में उन्होंने विस्तार से सभी कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसमें प्रमुख रूप से लीज होल्ड, किराए की संपत्तियों के लंबित बकाया की वसूली, कब्जे में ली गई संपत्तियों पर कब्जा, खाली प्लॉटों व लंबे समय से लंबित आवेदनों के निपटान के कार्य शामिल थे।
प्रशासन के अनुसार इन सभी कार्यों के संबंध में जवाब को लेकर अधिकारियों को समय दिया गया था लेकिन वह समय सीमा में उचित जवाब नहीं दे पाए। वित्त सचिव ने कहा कि ये अधिकारी अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में विफल रहे, जिससे प्रशासन को वित्तीय नुकसान हुआ है इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। बैठक में डीसी विनय प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।