फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five dogs attacked a woman in Manimajra, badly biting her ankle and leg.

Chandigarh News: मनीमाजरा में पांच कुत्तों ने महिला पर किया हमला, टखना और पैर बुरी काटा

Sat, 30 Mar 2024 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Five dogs attacked a woman in Manimajra, badly biting her ankle and leg.
मनीमाजरा। शिवालिक गार्डन के पास 50 वर्षीय महिला को पांच कुत्तों ने एक साथ हमला कर जख्मी कर दिया। कुत्तों ने टखने, पैर सहित कई जगह बुरी तरह काट लिया। मॉडर्न कांप्लेक्स की केटागरी चार के मकान नंबर- 5271 में रही वाली महिला राजरानी को उनका बेटा मनीमाजरा अस्पताल इलाज के लिए ले गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार राजरानी बेटे साथ देर शाम साढ़े बजे नौकरी से वापस अपने घर की तरफ जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वह शिवालिक गार्डन के गेट के सामने से गुजरी तो उसे लावारिस कुत्तों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। बेटे नहीं बड़ी मुश्किल से मां को कुत्तों के चंगुल से बचाया, लेकिन तब तक कुत्तों ने उसे कई जगह काट लिया। वह तुरंत उन्हें अस्पताल ले गया। कुत्तों ने पैर और टांग पर बुरी तरह काटा, वह कई दिन ठीक से चल नहीं पाएंगी। जख्म काफी गहरे हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी अंतरजोत सिंह ने बताया कि शिवालिक गार्डन के अंदर और बाहर हमेशा 15-20 कुत्तों के अलग-अलग झुुंड में घूमते रहते हैं। ये अक्सर लोगों का निशाना बनाते हैं। उनका कहना कि कुत्तों के दहशत के चलते बहुत सारी महिलाओं और बच्चों ने तो शिवालिक गार्डन जाना ही बंद कर दिया। अंतरजोत सिंह का कहना कि एक महिला सुबह-शाम आकर कुत्तों को आकर खाना देती है। जिस कारण कुत्ते 24 घंटे गार्डन के अंदर जा बाहर गेट पर ही होते हैं। उनका कि बागवानी विभाग के कर्मचारी न तो गार्डन से कुत्तों को भागते और न ही गार्डन में आकर कुत्तों को खाना देने वाली महिला को गार्डन के अंदर इस तरह की गतिविधि करने से रोकेते हैं। इसके चलते कुत्तों की दहशत और उनके काटने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed