फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five days later, an FIR was lodged against the Thar driver.

Chandigarh News: पांच दिन बाद थार चालक पर एफआईआर

Tue, 06 Oct 2026 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Five days later, an FIR was lodged against the Thar driver.
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

रॉन्ग साइड से टक्कर मारने पर डिलीवरी ब्वॉय नसीम खान का टूटा था हाथ, ऑपरेशन कर डालनी पड़ी प्लेट
-पांच दिन तक एफआईआर नहीं होने पर प्रकाशित हुई थी खबर, अब सारंगपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। रॉन्ग साइड से आई काले रंग की थार की टक्कर से घायल डिलीवरी ब्वॉय नसीम खान के मामले में पांच दिन बाद एफआईआर दर्ज हो गई है। अमर उजाला ने 5 अक्तूबर को घायल के बयान दर्ज नहीं होने और केस दर्ज करने में देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सारंगपुर थाना पुलिस ने नसीम के बयान दर्ज कर मोहाली नंबर की थार के चालक जैजीत सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125(ए) के तहत केस दर्ज किया है। जैजीत सिंह मुल्लापुर स्थित निम्स का छात्र है।
निम्स यूनिवर्सिटी के पास हुआ था हादसा
नसीम ने पुलिस को बताया कि वह गांव नाडा, नयागांव का निवासी है और जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। 29 सितंबर की रात करीब आठ से नौ बजे वह न्यू चंडीगढ़ में ऑर्डर देने के बाद मोटरसाइकिल से सेक्टर-15, चंडीगढ़ लौट रहा था। निम्स यूनिवर्सिटी के पास सामने से आई काले रंग की थार रॉन्ग साइड में आ गई और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके हाथ में गंभीर चोट आई। डॉक्टरों को ऑपरेशन कर प्लेट डालनी पड़ी। नसीम ने पुलिस को बताया कि चालक सामने आने पर वह उसे पहचान सकता है। अमर उजाला ने 5 अक्तूबर को घायल, हाथ में पड़ी प्लेट, पांच दिन बाद भी एफआईआर नहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बहन ने लगाया था देरी का आरोप
नसीम की बहन नूर साब्बया ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। परिवार के मुताबिक, नसीम अस्पताल में भर्ती है और हादसे के कारण उसका रोजगार भी बंद है। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे पुलिस ने सारंगपुर थाने में खड़ा कराया है। बाइक लोन पर खरीदी गई थी। डिलीवरी का काम बंद होने से परिवार की आर्थिक मुश्किलें बढ़ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed