फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five Crores crackers burst on diwali in chandigarh, panchkula, mohali

दिवाली पर चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में फूंके गए पांच करोड़ के पटाखे, 153 लाइसेंस दिए थे

Tue, 29 Oct 2019 11:13 AM IST
खुशबू गोयल अरविंद बाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 29 Oct 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Five Crores crackers burst on diwali in chandigarh, panchkula, mohali
पटाखे जलाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
इस बार दीपावली पर ट्राइसिटीवासियों ने पांच करोड़ रुपये के पटाखे फूंक डाले। प्रशासन और सामाजिक व धार्मिक संगठनों की अपील के बावजूद लोगों ने पटाखे फोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रविवार को शाम से शुरू हुआ पटाखों का शोर देर रात तक बदस्तूर जारी रहा। अनुमान के मुताबिक, ट्राइसिटी में करीब पांच करोड़ रुपये की पटाखे बिके, जिसे लोगों ने देर रात तक फोड़ डाला।
विज्ञापन


ट्राइसिटी में पटाखे की बिक्री के लिए कुल 153 लाइसेंस जारी किए गए थे। इनमें से 96 लाइसेंस चंडीगढ़ में और 13 लाइसेंस पंचकूला और 44 लाइसेंस मोहाली में दिए गए थे। चंडीगढ़ में पटाखों को जलाने के लिए बेशक दो घंटे का समय तय किया गया था लेकिन लोग इसके बाद भी पटाखे फोड़ने से बाज नहीं आए। चंडीगढ़ में ही करीब तीन करोड़ के पटाखे लोगों ने फूंक डाले।
विज्ञापन


यह एक औसत आंकड़ा है क्योंकि एक पटाखा विक्रेता के अनुसार, एक लाइसेंस पर औसतन तीन लाख रुपये की पटाखों की सेल अनुमानित है। एक पटाखा विक्रेता के अनुसार, वास्तव में पटाखे इससे भी ज्यादा बिकते लेकिन लाइसेंस कम समय के रहते दिया गया। कई ऐसे लोगों को लाइसेंस नहीं मिल सका, जिन्होंने पटाखे बुक करवा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कुछ ऐसे लोगों को लाइसेंस मिल गया, जिन्होंने तैयारी ही नहीं की थी। ऐसा ही मोहाली में हुआ। यहां पटाखों के लाइसेंस जीरकपुर, खरड़, डेराबस्सी के साथ मोहाली को आवंटित किए गए थे। पटाखों की दुकाने देर से लगने की वजह से भी पटाखों की सेल में गिरावट आई।

रॉकेट और बम के साथ फुलझड़ी की बंपर सेल

आमतौर पर शांतिप्रिय कहे जाने वाले सिटी चंडीगढ़ के लोगों की इस दीपावली पर पहली पसंद कानफाड़ू बम और राकेट रहे। आलू बम, बुलेट बम के साथ गंगा-जमुना अनार, रॉकेट की खरीद बंपर रही। इसके साथ ही फुलझड़ी भी काफी सेल हुई। एक एक्सपर्ट के अनुसार हरेक सेल के साथ फुलझड़ी की सेल सीधे कनेक्ट थी क्योंकि हर बम को जलाने के लिए फुलझड़ी को लोग ज्यादा मुफीद मानते हैं।

दीवाली वाले दिन ज्यादा हुई सेल
चंडीगढ़ के पटाखा विक्रेताओं की मानें तो दीवाली वाले दिन पटाखों की सेल ज्यादा रही। सेक्टर-29, 46, 24, हाउसिंग बोर्ड, मनीमाजरा में इसकी मार्केट लगी रहीं।

चंडीगढ़ में कुल लाइसेंस 96  
पंचकूला में कुल लाइसेंस 13
मोहाली में कुल लाइसेंस 44

दिवाली के मौके पर पटाखों का जबरदस्त क्रेज रहता है। अबकी बार लाइसेंस में देरी हुई इस वजह से भी पटाखों की सेल में करीब 25 फीसदी तक की गिरावट आई। बावजूद इसके चंडीगढ़ में औसतन तीन करोड़ तक की सेल अनुमानित है।
- देविंदर गुप्ता, अध्यक्ष, चंडीगढ़ क्रैकर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed