फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Five countries will invest in IT- mineral and oil production sectors in Punjab

Punjab News: पंजाब में आईटी, खनिज व तेल उत्पादन क्षेत्र में निवेश करेंगे पांच देश, खुलेंगे रोजगार के द्वार

Sat, 09 Dec 2023 01:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Dec 2023 01:50 PM IST
सार

फिजी के उच्चायुक्त निलेश रोनील कुमार ने कहा कि भारत व फिजी के बेहतर संबंधों का असर अब पंजाब में भी दिखाई दे सकता है। उन्होंने उत्पादन और पर्यटन के क्षेत्र में पंजाब के साथ कारोबार में दिलचस्पी दिखाई।

विज्ञापन
Five countries will invest in IT- mineral and oil production sectors in Punjab
पाईटैक्स मेले में पहुचे विभिन्न देशों के राजदूत व इनवेस्ट पंजाब के अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पांच देश फिजी, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान और किर्गीस्तान ने पंजाब में कारोबार आगे बढ़ाने और पूंजी निवेश में दिलचस्पी दिखाई है। इन देशों ने आईटी, खनिज व तेल उत्पादन आदि क्षेत्रों में रुचि दिखा रहे हैं। वे जल्द इन क्षेत्रों में निवेश करेंगे। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित 17वें पाईटैक्स मेले में फिजी के उच्चायुक्त निलेश रोनिल कुमार, किर्गीस्तान के राजदूत एकैप ऑस्कर बेशिमोव, बांग्लादेश के उच्चायुक्त मोहम्मद मुस्तफीजुर रहमान, उज्बेकिस्तान के ट्रेड इकॉनोमिक काउंसलर खुर्शीदबेक सामीव और इंडोनेशिया के प्रतिनिधि अताचे बोना कुसुमा अमृतसर पहुंचे और पंजाब इनवेस्ट सीईओ (आईएएस) डीपीएस खरबंदा के साथ गोलमेज कॉन्फ्रेंस की।

विज्ञापन


गोलमेज कॉन्फ्रेंस के दौरान किर्गीस्तान के राजदूत एकैप ऑस्कर बेशिमोव ने कहा कि उनका देश भारत में 100 नए उद्योग स्थापित करने जा रहा है। इनमें से कई उद्योग पंजाब में स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने खरबंदा से उद्योगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री, फिशिंग, खनन के क्षेत्र में कारोबारी बात आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


फिजी के उच्चायुक्त निलेश रोनील कुमार ने कहा कि भारत व फिजी के बेहतर संबंधों का असर अब पंजाब में भी दिखाई दे सकता है। उन्होंने उत्पादन और पर्यटन के क्षेत्र में पंजाब के साथ कारोबार में दिलचस्पी दिखाई। उज्बेकिस्तान के ट्रेड इकॉनामिक काउंसलर खुर्शीदबेक सामीव ने नेचुरल गैस और खनिज पदार्थों के उद्योगों के भविष्य को लेकर पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया के अताचे बोना कुसुमा ने खरबंदा को बताया कि क्रूड पॉम आयल, बिजली उपकरण और रबड़ उत्पादों की कंपनियां भारत को बड़ी मार्केट के रूप में देख रही हैं। पंजाब में क्रूड पॉम आयल का ज्यादा उपभोग होने के चलते इसके उद्योग लगाने संबंधी पंजाब सरकार के साथ औपचारिकताओं संबंधी जानकारी हासिल की।

इनवेस्ट पंजाब के सीईओ डीपीएस खरबंदा ने बताया कि पंजाब में कई जिले सरसों के उत्पादक हैं और लुधियाना में सर्वाधिक सरसों के तेल की कंपनियां हैं। बोना कुसुमा ने कहा कि सरसों के तेल और क्रूड पॉम आयल के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों की स्थापना की जा सकती है। इंडोनेशिया के व्यापारिक प्रतिनिधि ने इस संबंध में पंजाब सरकार के साथ पत्राचार आगे बढ़ाने की भी मांग की।

आप सरकार में अब तक 3893 नए निवेश प्रस्ताव मिले

डीपीएस खरबंदा ने बताया कि पंजाब में नई सरकार के गठन के बाद अब तक 3893 नए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनका प्रस्तावित निवेश 59,318 करोड़ है। इससे तीन लाख पांच हजार रोजगार सृजित होंगे। चालू वित्त वर्ष के दौरान 2910 करोड़ रुपये की बिजली दरों की सब्सिडी वितरित की गई। इसके अलावा 132 यूनिटों को 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई है।

जल्द निवेश करने की उम्मीद

पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के डिप्टी महासचिव नवीन सेठ ने कहा कि चैंबर ने पंजाब सरकार और विदेशी प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया, जिससे पंजाब में औद्योगिक पूंजी निवेश को बढ़ाया जा सके। पीएचडीसीसीआई पंजाब चैप्टर के आरएस सचदेवा ने कहा कि गोल मेज कॉन्फ्रेंस माध्यम से भविष्य में कई देशों के पंजाब में जल्द निवेश करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed