{"_id":"6ad0bf81b595ae261604e5d7","slug":"raids-conducted-at-8-medical-stores-in-tarn-taran-amritsar-news-c-75-1-spkl1048-101405-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: तरनतारन में 8 मेडिकल स्टोर पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: तरनतारन में 8 मेडिकल स्टोर पर छापा
Thu, 15 Oct 2026 05:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। जिले में ड्रग नियंत्रक अधिकारी हरप्रीत सिंह ने आठ मेडिकल स्टोरों पर अचानक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर मौके से चले गए।
ड्रग नियंत्रक अधिकारी हरप्रीत सिंह ने पंडोरी रण सिंह, गग्गोबूहा और सोहल गांव में मेडिकल स्टोरों की जांच की। इनमें पंडोरी रण सिंह के दो, गग्गोबूहा के तीन और सोहल गांव के तीन मेडिकल स्टोर शामिल थे। जांच के दौरान किसी भी मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवा बरामद नहीं हुई। चेकिंग की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर मौके से चले गए। गांव ढाला में भी सभी मेडिकल स्टोर बंद पाए गए। अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान सामने आए तथ्यों की रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है। विभाग की इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हलचल देखने को मिली। ड्रग नियंत्रक अधिकारी हरप्रीत सिंह ने कहा कि जिले में मेडिकल स्टोरों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाएं बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।