फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five candidates contesting 2022 assembly elections declared ineligible by election commission

Punjab: 2022 विस चुनाव लड़ने वाले पांच उम्मीदवार अयोग्य घोषित, चुनाव खर्च न देने पर आयोग ने की कार्रवाई

Wed, 16 Oct 2024 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 11:08 AM IST
सार

पांच उम्मीदवारों में से तीन संगरूर जिले के हैं और एक-एक उम्मीदवार मानसा और फरीदकोट जिलों से हैं। इन उम्मीदवारों ने निश्चित समय सीमा के भीतर अपने चुनाव खर्च का विवरण आयोग के पास जमा नहीं करवाया था।

विज्ञापन
Five candidates contesting 2022 assembly elections declared ineligible by election commission
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न आदेशों के तहत पंजाब विधानसभा 2022 के चुनाव लड़ने वाले पांच उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि इन उम्मीदवारों ने जनप्रतिनिधि अधिनियम, 1951 की धारा 78 के अनुसार निश्चित समय सीमा के भीतर अपने चुनाव खर्च का विवरण आयोग के पास जमा नहीं करवाया, जिसके कारण अगले 3 साल तक इन उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इन पांच उम्मीदवारों में से तीन संगरूर जिले के हैं और एक-एक उम्मीदवार मानसा और फरीदकोट जिलों से हैं। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आदेशों के तहत संगरूर की धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले शक्ति कुमार गुप्ता, जसविंदर सिंह और सुनाम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले सनमुख सिंह मोखा को अयोग्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह फरीदकोट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले गुरचरण सिंह संघा को भी अयोग्य घोषित किया गया है। सिबिन सी ने आगे बताया कि सुनाम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले मानसा जिले के निवासी हरभगवान शर्मा भिखी  को भी भारतीय चुनाव आयोग ने अगले 3 साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed