फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five arrested, including three women in NRI's possession

एनआरआई की कोठी कब्जाने के मामले में तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2020 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Five arrested, including three women in NRI's possession
चंडीगढ़। अमेरिका में रह रहे एनआरआई की सेक्टर-40 स्थित कोठी पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने एक गैंग का पर्दाफाश कर गाजियाबाद की रहने वाली मुख्य आरोपी दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 448, 380, 405, 120 बी 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि महिलाएं शहर के अलग-अलग एनआरआई के मकानों को किराए पर लेती थीं और जब मकान मालिक किराया मांगते थे तो अपने कपड़े उतार वीडियो बनाकर उन्हें फंसाने की धमकी देती थीं। आरोपी महिलाओं की पहचान नीरज मल्होत्रा, दिलप्रीत ग्रेवाल के अलावा उनके ड्राइवर अमरदीप सिंह, विकास जोशी और नौकरानी कुंती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

बीते 22 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-40 स्थित कोठी नंबर 717 में दो गुटों में लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। सेक्टर-39 थाना प्रभारी अमनजोत सिंह की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को दी शिकायत में लुधियाना निवासी अमनजोत सिंह ने बताया था कि उनके रिश्तेदार हरभजन सिंह (फूफा) परिवार समेत अमेरिका में रहते हैं। उनकी चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित कोठी नंबर 717 को सितंबर 2019 में जयेश पंचाल नामक शख्स को ग्यारह महीने के एग्रीमेंट पर किराए पर दिया था। हाल ही में जयेश ने ई-मेल के जरिए बताया था कि वह मकान को खाली कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बिजली और पानी का बिल नहीं जमा हुआ था। इसके चलते वह परिवार के साथ लुधियाना से कोठी देखने के लिए चंडीगढ़ आए। जब वह कोठी पर पहुंचे तो दो महिलाएं अंदर मौजूद थीं। महिलाओं से पूछा गया कि आप कौन हैं तो एक महिला ने अपने कपड़े उतार डाले और दूसरी महिला वीडियो बनाकर उन्हें फंसाने की धमकी देने लगी। उन दो महिलाओं का दावा था कि यह मकान उनका है। इसके बाद पुलिस ने पूरे केस को वेरीफाई किया। जांच में सामने आया कि यह कोठी अमेरिका में रह रहे हरभजन सिंह की ही है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सात कोठियों पर कब्जा
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि मोहाली और पंचकूला में इन दोनों महिलाओं ने इसी तरह एनआरआई की कोठियां किराए पर लेकर मकान मालिक के सामने कपड़े उतार वीडियो बना फंसाने की धमकी देकर उनकी कोठी कब्जा कर लेती थीं। ऐसे सात मामले पुलिस जांच में मिले हैं। यह भी सामने आया कि मूलरूप से गाजियाबाद की रहने वाली दोनों महिलाएं पंचकूला और मोहाली में भगोड़ा घोषित हैं। पुलिस को इनकी पिछले काफी दिनों से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed