{"_id":"661033a3907d7f7b7b0c8fac","slug":"five-accused-who-supplied-weapons-at-the-behest-of-jailed-chandigarh-news-c-284-1-ptl1001-4065-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जेल में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर हथियारों की सप्लाई करने वाले पांच आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जेल में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर हथियारों की सप्लाई करने वाले पांच आरोपी काबू
विज्ञापन
दो अवैध असलहा व पांच जिंदा कारतूस बरामद, एमपी से मंगाया था और आगे हरियाणा करना था सप्लाई
हथियारों की नोक पर लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम देते थे आरोपी, विभिन्न गैंगवार में संलिप्तता भी पाई गई
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। जेल में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर विभिन्न राज्यों में हथियारों की सप्लाई करने वाले एक लुटेरा गिरोह के पांच आरोपियों को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो अवैध असलाह, पांच जिंदा कारतूस और चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने यह असलहा मध्यप्रदेश से मंगवाया था और आगे इसे हरियाणा के सोनीपत में सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार आरोपी हथियारों की नोक पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। इनकी अलग-अलग गैंगवार में संलिप्तता भी पाई गई है।
पकड़े आरोपियों में गिरोह के सरगना सन्नी मसीह उर्फ लोंगा निवासी ध्यानपुर जिला गुरदासपुर के अलावा शिव कुमार उर्फ कालू उर्फ तेलू निवासी गांव कमादपुर बिहार हाल निवासी बनूड़, निशान सिंह उर्फ शाना निवासी गांव खोदे बांगर जिला गुरदासपुर, दर्शन कुमार निवासी सैदखेड़ी राजपुरा जिला पटियाला व गौरव राजपूत उर्फ गंजा निवासी बनूड़ शामिल हैं।
एसपी (जांच) योगेश शर्मा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस टीम राजपुरा के लिबट्री चौक पर मौजूद थी। सूचना मिली कि उक्त पांचों आरोपी हथियारों के साथ लैस हैं और जैशपुर स्कूल के नजदीक मौजूद हैं। जिनके पास चोरी किए मोटरसाइकिल हैं, जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है। यह आरोपी डकैती करने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने हरकत में आते हुए रेड करके आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो अवैध असलहा 32 बोर, पांच जिंदा कारतूस, लोहे की दो दातर, एक गंडासी व चोरी के दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी राजपुरा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एसपी ने आगे बताया कि आरोपियों के जेलों में बंद विभिन्न गैंगस्टरों के साथ संबंध हैं और इनको जेल से ही चलाया जाता था। इनके सरगना सन्नी मसीह पर पहले ही अवैध असलहा व नशा बेचने के मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी शिव कुमार के खिलाफ स्नेचिंग व कत्ल के केस दर्ज हैं। गैंग के पास से बरामद असलहा एमपी से मंगवाया गया था और आगे इसे हरियाणा के सोनीपत में सप्लाई किया जाना था। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिव कुमार व गौरव ने हाल ही में 28 मार्च को थाना खेडी गंडियां के इलाके में दातर मार कर मोटरसाइकिल की लूट की थी। इस संबंधी केस भी दर्ज है। इसके अलावा आरोपियों से पूछताछ जारी है और और भी खुलासे होने की उम्मीद है।