फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five accused on two-day remand, three more involved in the murder

Chandigarh News: पांचों आरोपी दो दिन के रिमांड पर, हत्या में तीन और शामिल

Fri, 31 Oct 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Five accused on two-day remand, three more involved in the murder
रामदरबार फेज-2 में हुई हत्या में इस्तेमाल दो चाकू बरामद संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चंडीगढ़। रामदरबार फेज-2 में 23 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में तीन और आरोपी शामिल पाए गए हैं। सेक्टर 31 थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दो चाकू बरामद किए हैं।
सेक्टर-31 थाना पुलिस ने ऋषि के शव का वीरवार को सेक्टर-32 अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिवार ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन



पार्क में दोस्तों के साथ बैठा था ऋषि

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम ऋषि अपने दोस्तों विनय और अंकित के साथ रामदरबार फेज-2 के एक पार्क में बैठा था। तभी वाशू, सोनू उर्फ करेला, गुरी, गौतम, कल्लू, दीपू, ननू, सौरव उर्फ बच्ची और उनके कुछ साथी वहां पहुंचे। उन्होंने ऋषि को घेर लिया और वंश माड़ीवाला के बारे में पूछने लगे। जब ऋषि ने अंजान होने की बात कही तो दीपू और कल्लू ने गाली-गलौच करते हुए चाकू से हमला कर दिया। एक आरोपी ने ऋषि के पेट में भी चाकू घोंप दिया। दोस्तों ने उसे तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। आरोपियों का असली निशाना वंश माड़ीवाला था, जिससे उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। बदला लेने की नीयत से आरोपी वंश की तलाश में निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed