फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   first Municipal House meeting today with new concilors

नगर निगम हाउस की पहली बैठक, आपका पार्षद कितना प्रभावशाली है आज पता लगेगा

Tue, 24 Jan 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
first Municipal House meeting today with new concilors
Chandigarh MC Meeting - फोटो : File Photo
आपके पार्षद कितने प्रभावशाली है इसकी जानकारी मंगलवार को होगी। मेयर आशा जसवाल के नेतृत्व में नगर निगम हाउस की पहली बैठक आज होगी। इसमें जीत कर आए पार्षद अपने-अपने एरिया की समस्याएं उठाएंगे। इसमें वित्त एवं अनुबंध कमेटी के 5 सदस्यों का चुनाव भी होना है।
विज्ञापन


इसके लिए भाजपा के चार, एक मनोनीत और कांग्रेस के एक सदस्य ने नामांकन भरा है। चुनाव जीतने के लिए हर सदस्य को कम से कम 7 वोट की जरूरत है। जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ चार पार्षद हैं। ऐसे में कांग्रेस के उम्मीदवार दवेंद्र सिंह बबला को सिर्फ भाजपा की क्रॉस वोटिंग ही जीत दर्ज करवा सकती है।
विज्ञापन


तीन कमेटियों के गठन का अधिकार
सदन की बैठक में एक्ट में जरूरी तीन कमेटियों के गठन करने का प्रस्ताव आ रहा है। सदन मेयर को ही कमेटियों का गठन करने का अधिकार देने जा रहा है। इसमें रोड, वाटर सप्लाई और हाउस टैक्स कमेटी शामिल है। मेयर आशा जसवाल का कहना है कि बाकी सब कमेटियों का गठन प्रशासक की अधिसूचना से होगा, लेकिन इन कमेटियों के सदस्यों का नाम इसी सप्ताह प्रशासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने का प्रस्ताव

first Municipal House meeting today with new concilors
Chandigarh MC Meeting - फोटो : File Photo
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने का प्रस्ताव
सदन की पहली बैठक में शहर के 5 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने का प्रस्ताव भी पास होने के लिए आएगा। इस प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी के तहत लाया गया है। प्रस्ताव के अनुसार इन 5 प्लांट से इस समय 20 एमजीडी टर्शरी वाटर बन रहा है जिनका प्रयोग सिंचाई के लिए किया जा रहा है। प्रस्ताव के अनुसार प्लांट के अपग्रेड करने से जो टर्शरी वाटर बनेगा उनमें बीओडी की मात्रा शून्य से 5 के बीच हो जाएगी।

जबकि 3 बीओडी के प्लांट में पानी की बीओडी की मात्रा शून्य की जाएगी। इस समय डिग्गियां, रायपुरा कलां, रायपुर खुर्द, 3बीआरडी ओल्ड और न्यू, धनास में ट्रीटमेंट प्लांट हैं। धनास का ट्रीटमेंट प्लांट प्रशासन का है। प्रस्ताव के अनुसार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को नगर निगम अपने स्तर पर पैसा खर्च करके अपग्रेड नहीं कर सकता है। इसलिए इस प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी में ही ट्रांसफर किया जा रहा है।

एलईडी लाइट में बदलने का प्रस्ताव
पहली सदन की बैठक में 48 हजार स्ट्रीट लाइट को भी एलईडी लाइट में बदलने का प्रस्ताव पास होने के लिए आ रहा है। प्रस्ताव के अनुसार एलईडी लाइटस लगने से 50 से 60 प्रतिशत बिजली की खपत कम होगी। इस समय नगर निगम 12.64 करोड़ रुपये का बिजली का भुगतान कर रहा है। 5 जनवरी को स्ट्रीट लाइट नेशनल प्रोग्राम को लांच किया गया है, जिसके तहत स्ट्रीट लाइट को एनर्जी लाइट में तबदील करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रोजेक्ट सफलता पूर्वक दिल्ली, पंजाब, गुजरात, हिप्र, गोवा और यूपी में भी लागू किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed