फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First meeting of Congress Legislature Party led by Pratap Singh Bajwa

पंजाब: प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में हुई कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक, सरकार पर नजर रखने के लिए बनेगी शैडो कैबिनेट

Sun, 08 May 2022 08:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 May 2022 08:32 AM IST
सार

प्रताप बाजवा ने कहा कि सरकार अपना पहला बजट पेश करने वाली है और इस संबंध में बाहरी राज्यों में विज्ञापन देकर जहां प्रदेश सरकार के खजाने पर बोझ डाला गया है, वहीं लोगों को गुमराह करने के लिए सरकार का प्रचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
First meeting of Congress Legislature Party led by Pratap Singh Bajwa
पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक विधानसभा परिसर में हुई। इसमें कांग्रेस के 18 में से 16 विधायक उपस्थित रहे। राणा गुरजीत सिंह और परगट सिंह विदेश में होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके।

विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि विधायक दल की बैठक में फैसला किया गया है कि 18 विधायकों की एक ‘शैडो कैबिनेट’ बनाई जाएगी, जो मंत्रियों और सरकार के कामकाज पर नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान हमेशा कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसते रहे हैं, लेकिन खुद 50 दिन के दौरान हेलिकाप्टर को तांगा बनाकर विभिन्न राज्यों का दौरा करते हुए 45 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। बाजवा ने सवाल किया कि क्या यह पैसा प्रदेश के खजाने में जमा किया जाएगा? उन्होंने आगे कहा कि कैप्टन ने दो कोठियां रखी थीं तो मान ने मुद्दा बना दिया था, लेकिन अब मुख्यमंत्री बनने पर वह खुद चार कोठियां रख रहे हैं। बाजवा ने पूछा कि मान बताएं कि किन मेहमानों के लिए इतनी कोठियां रखी गई हैं।
विज्ञापन


बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रताप बाजवा ने कहा कि सरकार अपना पहला बजट पेश करने वाली है और इस संबंध में बाहरी राज्यों में विज्ञापन देकर जहां प्रदेश सरकार के खजाने पर बोझ डाला गया है, वहीं लोगों को गुमराह करने के लिए सरकार का प्रचार किया जा रहा है, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी। वह वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से पूछना चाहते हैं कि वादे पूरे करने के लिए आप पैसा कहां से लाएंगे? उन्होंने कहा कि बजट में 90 फीसदी खर्च तो पहले से तय होते हैं, जिसमें सरकार के कर्ज, वेतन और अन्य खर्च शामिल हैं। बाकी रह गए 10 फीसदी के साथ सरकार अपने वादे कैसे पूरे करेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने आगे कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 30 हजार करोड़ ठेकों से 20 हजार करोड़ रुपये रेत से और 15 हजार करोड़ रुपये अलग-अलग विभागों से राजस्व एकत्र किया जाएगा। ऐसे में उन्हें बताना चाहिए कि यह किस तरह मुनासिब होगा, क्योंकि एक्साइज पालिसी को फिलहाल टाल दिया गया है, बजट के लिए लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम केवल यही पूछना चाह रहे हैं कि खर्च करने के लिए सरकार के पास पैसा आएगा कहां से?


एक सवाल के जवाब में बाजवा ने कहा कि पंजाब के इतिहास में काला दिन था कि जिसमें पंजाब पुलिस के माथे पर कलंक लगा और इसके लिए पंजाब पुलिस प्रमुख और भगवंत मान जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है, जब प्रदेश पुलिस पर किसी दूसरे राज्य में अपहरण का मामला दर्ज किया गया हो। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चिट्टा बिक रहा है, कत्ल हो रहे हैं, गैंगस्टर और नशे को लेकर बनी पुलिस की कमेटी अब तक कुछ भी करने में सफल नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री दिल्ली की लड़ाई दिल्ली वालों को लड़ने दें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को पंजाब में कृषि, बिजली, कानून व्यवस्था और अन्य सार्वजनिक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed