फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First list of candidates of Congress has been postponed again due to clash of CM Charanjit channi and Navjot sidhu

पंजाब में सिद्धू-चन्नी की कलह: प्रत्याशियों की पहली सूची तक जारी नहीं कर पा रही कांग्रेस, आज दिल्ली में हो सकता है फैसला

Thu, 13 Jan 2022 09:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 09:36 AM IST
सार

पंजाब में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करने के लिए अब तक हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों में लगभग 40 से 50 नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके बाद भी पार्टी द्वारा सूची जारी नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
First list of candidates of Congress has been postponed again due to clash of CM Charanjit channi and Navjot sidhu
सीएम चरणजीत चन्नी के साथ नवजोत सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की कलह के कारण एक बार फिर प्रत्याशियों की पहली सूची टल गई है। प्रत्याशियों के नामों पर मंथन के लिए अब तक 6 बार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक इस पर फैसला नहीं हो पाया है। अब गुरुवार को दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली सूची पर फैसला लेंगी।

विज्ञापन

 
प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करने के लिए अब तक हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों में लगभग 40 से 50 नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके बाद भी पार्टी द्वारा सूची जारी नहीं की जा सकी है। इस बार 5 राज्यों में होने वाले चुनावों में पंजाब ही एकमात्र ऐसा राज्य हैं जहां से कांग्रेस की वापसी की उम्मीद है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस से बाहर करने और सूबे में अनुसूचित जाति के चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद पार्टी को उम्मीद थी कि प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चन्नी की जोड़ी सत्ता वापस दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस बीच सीटों को लेकर सिद्धू और चन्नी के बीच मतभेद इतने गहरे हो गए हैं कि उम्मीदवारों की घोषणा तक पार्टी नहीं कर पा रही है। हाल यह है कि स्क्रीनिंग कमेटी की कई बैठकों में नामों पर मंथन के बावजूद केंद्रीय चुनाव समिति से एक की भी मंजूरी नहीं मिल पाई है। सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे सिद्धू और चन्नी का अपनी पसंद के ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को टिकट दिलाने की मांग है।

विज्ञापन

20 सीटों पर नहीं बन पाई सहमति

पंजाब में अभी तक जितने भी नामों पर सहमति बनी है उनमें करीब 20 ऐसी सीटें हैं जिन पर सिद्धू और चन्नी सहमत नहीं हो सके हैं। 117 सीटों वाली विधानसभा के लिए करीब 50 नामों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इनमें कुछ विधायकों और मंत्रियों की सीटों में भी बदलाव संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1550 उम्मीदवारों ने किया आवेदन

कांग्रेस के टिकट के लिए अब तक कुल 1550 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इन आए नामों में से पार्टी की ओर से तय की गईं कमेटियों के द्वारा छंटनी के बाद ही योग्य नामों को अंतिम रूप दिया गया है।

24 विधायकों के टिकट पर संकट

24 मौजूदा विधायकों के टिकट रद्द किए जा सकते हैं। पार्टी के हाल ही में हुए एक सर्वे में आधा दर्जन मंत्रियों को दोबारा टिकट नहीं देने की सिफारिश की गई है। कुछ विधायकों और मंत्रियों की सीटों में भी बदलाव की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed