{"_id":"008f405ae81a01e250bafc4541e1ecff","slug":"first-car-free-day-in-city-again-extended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 13 मार्च को भी नहीं होगा कार फ्री डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 13 मार्च को भी नहीं होगा कार फ्री डे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 मार्च को प्रस्तावित कार फ्री डे एक बार फिर स्थगित हो गया है। इस बार कार फ्री डे स्थगित होने की वजह पंजाब यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने बुधवार को ही इसके स्थगित होने की संभावना जता दी थी। इससे पहले 28 मार्च को भी परीक्षा और शादियों के कारण कार फ्री डे को स्थगित किया जा चुका है। दो बार स्थगित होने की बात ने प्रशासन की गंभीरता को भी सवालों के घेरे में ला दिया है।
विज्ञापन
आखिर पहले से सोच विचार कर तिथि क्यों नहीं निश्चित की गई। बार-बार स्थगन ने कार फ्री डे को मजाक बना दिया है। इससे पहले बुधवार को पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ मीटिंग केबाद एडवाइजर की अध्यक्षता में 13 मार्च तिथि निश्चित हुई थी।
विज्ञापन
अब देखना यह होगा कि आखिर अधिकारी पहले से होमवर्क कर दूसरे विभागों से सलाह मशविरा कर तिथि निर्धारित क्यों नहीं कर रहे हैं। अब कार फ्री डे कब होगा इसकी तिथि फिलहाल तय नहीं हुई है। अगले सप्ताह अधिकारियों की मीटिंग में कार फ्री डे की तिथि निर्धारित होगी।