फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   first budget of haryana bjp government, highlights

पढ़ें, हरियाणा के पहले 'मनोहर' बजट का सारांश

Wed, 18 Mar 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Mar 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
first budget of haryana bjp government, highlights

हरियाणा की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में जुटी मनोहर लाल खट्टर सरकार के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने राज्य की जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया है, लेकिन उन्होंने कोई खास टैक्स कटौती भी नहीं की है। महज चार चीजों में वैट से छूट देकर किनारा कर लिया है।

विज्ञापन


हालांकि, बजट में सतलुज-यमुना लिंक नहर का निर्माण कार्य शीघ्र करवाने और बीएमएल-हांसी-बुटाना ब्रांच बहुउददेश्यीय लिंक चैनल को जोड़ना सरकार की प्राथमिकता बताई गई है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति को बढ़ाने के लिए पुरानी और अक्षम इकाइयों को बंद करके, उनकी जगह पानीपत में 800 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण, ग्रामीण विकास, शहरी स्थानीय निकाय और श्रम एवं रोजगार केलिए 27,291 करोड़ की राशि आबंटित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज लेकर सरकार को सपने पूरे करने होंगे: सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए भी 1193 करोड़ राशि के आबंटन का प्रावधान किया है। सदन के पटल पर कैप्टन अभिमन्यु ने चालू वित्त वर्ष के 61,449 करोड़ के संशोधित बजट अनुमानों के मुकाबले कुल 69,140 करोड़ का बजट पेश किया है, जबकि नए वित्त वर्ष का राजस्व घाटा 9557 करोड़ है। पिछले वर्ष यह घाटा 9499 करोड़ था।

बजट से पहले दो श्वेत पत्र जारी कर चुकी भाजपा सरकार ने पुरानी सरकारों को कर्ज लेने के मामले में कटघरे में खड़ा किया था, लेकिन वर्तमान सरकार भी इससे अछूती नहीं रहेगी। 2014-15 में (स्टेट डेब्ट लॉयबिलिटी) कर्ज 81,836 करोड़ है, जो कि 2015-16 में 98,843 करोड़ दिखाया गया है। लिहाजा, 17,007 करोड़ का कर्ज लेकर सरकार को सपने पूरे करने होंगे।

जैविक खादों पर वैट खत्म कर

first budget of haryana bjp government, highlights

फसल विविधिकरण और जैविक खेती को बढ़ावा देने के नाम पर सरकार ने जैविक खादों पर वैट खत्म कर दिया है। आम आदमी के घर में इस्तेमाल होने वाली एलईडी लाइट, पाइप फिटिंग और प्री-फेव स्टील स्ट्रक्चर के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए इन पर वैट की दर घटाकर पांच प्रतिशत कर दी है।

वित्त मंत्री का दावा है कि इससे सरकार पर सालाना 21 करोड़ का बोझ पड़ेगा। बजट में भाजपा सरकार ने पूर्व घेषित पांच नई योजनाओं को लागू करने की इच्छा जताई है, लेकिन इन योजनाओं के अलग से बजट का प्रावधान नहीं किया गया है।

घाटे का बजट पेश
वित्त मंत्री ने 9,557 करोड़ 52 लाख रुपये के संभावित राजस्व घाटे का बजट पेश किया है, जबकि पूर्व की हुड्डा सरकार ने अंतिम बजट 9499 का पेश किया था। यह दावा भी किया था कि 31 मार्च 2015 को खत्म होने वाले वित्त वर्ष में इस घाटे को कम किया जाएगा।

भाजपा के प्लान बजट में 1278 करोड़ की बढ़ोतरी
खजाना खाली होने के बावजूद भाजपा ने प्लान बजट में 1278 करोड़ 7 लाख रुपये की बढ़ोतरी की है। हुड्डा सरकार ने 2014-15 में अपना आखिरी प्लान बजट 32 हजार 731 करोड़ 29 लाख रुपये का पेश किया था। इसके मुकाबले खट्टर सरकार ने 34 हजार 9 करोड़ 35 लाख रुपये का प्लान बजट पेश किया है।

विभागों के लिए 25 हजार करोड़
बजट में विभागों के लिए कुल 25 हजार 743 करोड़ 46 लाख रुपये की योजना है, जबकि राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए 7 हजार 467 करोड़ 50 लाख रुपये और शहरी स्थानीय निकायों के लिए 798 करोड़ 39 लाख रुपये का बजट भी शामिल है। प्रदेश सरकार के कुल बजट में 5 हजार 106 करोड़ 21 लाख रुपये की केंद्रीय सहायता शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed