{"_id":"627c0ea5b50a9a1ffc25dd37","slug":"firozpur-pak-drone-hovered-around-bsf-post-mohammadi-wala-search-operation-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: बीएसएफ की चौकी मोहम्मदी वाला के आसपास मंडराया पाक ड्रोन, गांवों और खेतों में चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर: बीएसएफ की चौकी मोहम्मदी वाला के आसपास मंडराया पाक ड्रोन, गांवों और खेतों में चलाया सर्च अभियान
Thu, 12 May 2022 01:01 AM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 12 May 2022 01:01 AM IST
सार
खुफिया सूत्रों के मुताबिक सीमा पर बहुत से ग्रामीणों के पाक तस्करों से संपर्क हैं। इसीलिए मंगलवार को रात पाक ड्रोन गट्टी राजोके और चौकी मोहम्मदी वाला के आसपास देखा गया है। ड्रोन रात के समय कोई खेप फेंककर गया है, इस बारे कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन
फिरोजपुर में बीएसएफ की चौकी के पास मंडराया ड्रोन
- फोटो : Social Media
विस्तार
हुसैनीवाला बार्डर के अंतर्गत आती बीएसएफ चौकी मोहम्मदी वाला के आसपास आसमान में पाक ड्रोन के मंडराने की सूचना है। पाक ड्रोन की हरकत के बाद पुलिस और बीएसएफ ने आसपास के गांवों व खेतों में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा कर्मियों को कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। उधर, बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पाक ड्रोन दिखाई नहीं दिया, सिर्फ उसकी आवाज सुनाई दी थी।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक सीमा पर बहुत से ग्रामीणों के पाक तस्करों से संपर्क हैं। इसीलिए मंगलवार को रात पाक ड्रोन गट्टी राजोके और चौकी मोहम्मदी वाला के आसपास देखा गया है। ड्रोन रात के समय कोई खेप फेंककर गया है, इस बारे कुछ नहीं पता है। पाक ड्रोन देखे जाने के बाद बुधवार को पूरा दिन पुलिस और बीएसएफ ने गांवों व खेतों में स्पेशल सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि पाक में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी पंजाब को दहलाने के लिए विस्फोटक सामग्री भेज रहे हैं। करनाल पुलिस ने फिरोजपुर के चार संदिग्ध आतंकी विस्फोटक सामग्री संग पकड़े हैं और हाल ही में मोहाली में रॉकेट से हमला किया गया है।
विज्ञापन
करनाल में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी भी सीमांत गांव मुठियां वाला (फिरोजपुर) से इंटरनेट के जरिये लोकेशन भेज पाक से ड्रोन के जरिये विस्फोटक सामग्री, घातक हथियार व हेरोइन की खेप मंगवाते थे।