Punjab News: कनाडा में दो पंजाबी परिवारों पर फायरिंग, फोन कर आरोपी बोला- हमें पहचान गए होंगे
फायरिंग करने के बाद ट्रांसपोर्टर जतिंदर संधू को गैंगस्टरों ने कॉल की और कहा कि आप हमें पहचान गए होंगे, समझ जाओ कि आपके घर पर फायरिंग क्यों की गई है? इसके बाद कनाडा की आरसीएमपी मौके पर पहुंची और फोन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के ब्रैंप्टन में दो पंजाबी परिवारों के घरों पर फायरिंग से समुदाय के लोगों में दहशत फैल गई है। ट्रांसपोर्टर संधू के घर पर गैंगस्टरों ने 12 गोलियां चलाई हैं। कई गोलियां उनकी गाड़ी में जाकर लगीं और कई घर के अंदर तक घुस गईं। इससे चंद दिन पहले कारोबारी एंडी डुंगा के कारोबार सेंटर पर गोलियां बरसाई गई थीं और बाद में गिप्पी ग्रेवाल के निवास पर भी फायरिंग की गई थी। लिहाजा, कनाडा में पंजाबी मूल के लोगों में काफी चिंता पैदा हो गई है। माना जा रहा है कि यह फायरिंग गैंगस्टरों ने रंगदारी को लेकर की है।
फायरिंग करने के बाद ट्रांसपोर्टर जतिंदर संधू को गैंगस्टरों ने कॉल की और कहा कि आप हमें पहचान गए होंगे, समझ जाओ कि आपके घर पर फायरिंग क्यों की गई है? इसके बाद कनाडा की आरसीएमपी मौके पर पहुंची और फोन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं गैंगस्टरों ने दो दिन पहले ब्रैंप्टन में पंजाबी मूल के कारोबारी जस की कोठी पर भी फायरिंग की थी। कुछ दिन पहले गायक गिप्पी ग्रेवाल के निवास पर भी फायरिंग हुई थी। कनाडा में पिछले कुछ दिनों से रंगदारी को लेकर काफी दहशत का माहौल है। समुदाय में दहशत का असर पंजाबी मूल के सांसदों पर पड़ रहा है।