फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on Joseph's car: Monu Jaiswal's house was fired upon twice at night

Chandigarh News: जोसेफ की कार पर फायरिंग में आरोपी मोनू जायसवाल के घर पर रात में दो बार फायरिंग

Sat, 12 Jul 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Firing on Joseph's car: Monu Jaiswal's house was fired upon twice at night
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-2 में वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी के चेयरमैन समदर्श वेद जोसेफ की कार पर फायरिंग करने वाले आरोपी मोनू जायसवाल के घर पर वीरवार देर रात दो बार फायरिंग हुई। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूत्रों ने बताया कि वारदात के दो घंटे बाद दोनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस दोनों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। वहीं, जोसेफ की कार पर फायरिंग में दोनों आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा और एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस दोनों आरोपियों रामदरबार फेज-2 निवासी 38 साल के विनोद और 18 साल के हरदेव सिंह को आज अदालत में पेश करेगी। बता दें कि रामदरबार में काननू व्यवस्था बिगड़ चुकी है। आए दिन गंभीर हमलों की वारदातें हो रही हैं। 7 जुलाई की रात को सेक्टर-25 निवासी रमन की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


पहले साढ़े 11 और फिर 12:53 बजे हुई फायरिंग
आरोपी विनोद और हरदेव पहले रात साढ़े 11 बजे मोनू जयसवाल के घर के बाहर देसी कट्टे से फायरिंग कर भाग गए। इसके बाद दोनों करीब डेढ़ घंटे बाद वापस आए और 12 बजकर 53 मिनट पर पिस्टल से तीन गोलियां चलाईं। तभी दो गोलियां पिस्टल में ही अटक गईं। पुलिस को चार खोल और दो जाम गोलियां मिली हैं। दोनों आरोपी बाइक पर आए थे और बाइक दूर खड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले लगा किसी ने पटाखा फोड़ा
मोनू जायसवाल का भाई अमित परिवार के साथ रहता है और घर के बाहर गारमेंट्स की दुकान है। अमित ने बताया कि रात करीब 11 बजे दो-तीन युवक घर के बाहर आए और दुकान के शटर पर फायरिंग की। उस समय लगा जैसे किसी ने पटाखा फोड़ा हो, इसलिए ध्यान नहीं दिया। दोबारा 12 बजकर 53 मिनट पर हुई फायरिंग के समय अमित घर की सीढि़यों पर बैठा था। आवाज सुनकर शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी।

कहीं बदला लेने के लिए तो राटा ने फायरिंग की?
सेक्टर-31 थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि जोसेफ की कार पर फायरिंग के समय जोसेफ के साथ विनोद उर्फ राटा भी था। विनोद का मानना था कि यह फायरिंग उस पर हो सकती थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने मोनू के घर के बाहर फायरिंग की। विनोद ने वारदात के लिए हरदेव सिंह को साथ लिया। राजीव ने बताया कि विनोद और हरदेव ने अमेठी से हथियार मंगवाए थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की चाल पहचानकर उन्हें पकड़ा गया।


20 जून को रामदरबार में हुई थी फायरिंग
रामदरबार फेज-2 में जोसेफ के घर के बाहर खड़ी उनकी कार पर 20 जून की रात फायरिंग हुई थी। इसमें क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने मलोया निवासी आरोपी पवन और हल्लोमाजरा निवासी मोनू जायसवाल को गिरफ्तार किया था। उस दौरान आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उन्होंने मोंटी की कार समझकर फायरिंग की थी, लेकिन जिस कार पर फायरिंग की गई वह जोसेफ की निकली। उसी कार का इस्तेमाल मोंटी भी करता था। आरोपियों की मोंटी से पुरानी रंजिश थी। उस दौरान एक कट्टा, एक पिस्टल और चार राउंड बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed