फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   firing in marriage, groom injured due to firing in marriage, hisar marriage firing, haryana, crime

सेहरा सजा, घोड़ी चढ़ा मगर दोस्त की गलती से नहीं ले सका फेरे

Mon, 16 May 2016 12:02 PM IST
राजेश स्वामी/अमर उजाला, हिसार
राजेश स्वामी/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 16 May 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
firing in marriage, groom injured due to firing in marriage, hisar marriage firing, haryana, crime
हिसार में शादी में फायरिंग, दूल्हा घायल - फोटो : अमर उजाला
दूल्हे के सिर पर सेहरा सजा, वह घोड़ी चढ़कर दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचा लेकिन दोस्त की गलती से फेरे न ले सका। शादी हर शख्स के जीवन का एक यादगार लम्हा होता है। इस लम्हे के एक-एक पल को हर कोई हमेशा याद रखता है। लेकिन चंदूलाल बाग का अमन उस लम्हे को पूरी तरह भुलाना चाहता है। वह इसकी एक-एक याद को अपने जेहन से निकालना चाहता है।
विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में उसकी यह पीड़ा साफ झलकी। वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुका है और धीरे-धीरे नॉर्मल हो रहा है। अमन ने बताया कि वह भी औरों की तरह शादी के लम्हों को यादगार बनाए रखना चाहता था। लेकिन एक छोटी सी लापरवाही ने उस सुनहरे लम्हे को जीवन का सबसे तकलीफ वाला पल बना दिया। अमन के घर में महिलाओं ने मंगलगीत गाए, डीजे की धुन पर दोस्तों और रिश्तेदारों ने डांस किया, सेहरा सजा, मगर फेरे नहीं ले सका।
विज्ञापन

दुल्हन की दुआएं आईं काम : महेंद्र

firing in marriage, groom injured due to firing in marriage, hisar marriage firing, haryana, crime
हिसार फायरिंग - फोटो : ANI
सेक्टर 9-11 के केबल ऑपरेटर एवं अमन के पिता महेंद्र सैनी का कहना है कि शायद वह हमारे परिवार के लिए सबसे कष्ट भरी रात थी। लेकिन दुल्हन ममता की दुआएं सबसे ज्यादा काम आईं हैं। वह भगवान से अमन की सलामती की दुआएं मांगती रही।

परिचितों और रिश्तदारों की दुआएं भी काम आईं। यह सब तकदीर का खेल था, भगवान की मर्जी के बगैर कहीं पत्ता भी नहीं हिल सकता। अमन की हालत में दिनोंदिन सुधार हो रहा है। वह अस्पताल से सोमवार को डिस्चार्ज हो गया है। सैनी ने बताया कि अब जुलाई माह में एक सादे समारोह के तौर पर शादी की रस्में निभाई जाएंगी।

 

यह है मामला

firing in marriage, groom injured due to firing in marriage, hisar marriage firing, haryana, crime
हिसार में शादी में चली गोली, दूल्हा घायल - फोटो : अमर उजाला
चंदूलाल बाग के अमन का रिश्ता 6 महीने पहले महाबीर कॉलोनी की युवती ममता के साथ तय हुआ था। 28 अप्रैल को दोनों की शादी तय हुई थी। दोनों पक्षों ने पुरानी सब्जी मंडी चौक के पास सैनी हाई स्कूल में शादी समारोह आयोजित करने का निर्णय किया था। उस रात करीब नौ बजे दूल्हा अमन दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ स्कूल के गेट पर पहुंचा था।

ढुकाव पर रिबन काटने की तैयारी थी। रिबन काटने के लिए कैंची निकालने का प्रयास किया तो बॉक्स नहीं खुला था। दूल्हे के एक दोस्त ने बॉक्स खोलने के लिए उस पर पिस्तौल का पिछला हिस्सा मारा था। तब अचानक चली गोली अमन के सिर में जा घुसी थी और वह घायल हो गया था।

तब वहां अफरातफरी मच गई थी। बाद में अमन को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां से उन्हें सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed