{"_id":"5810f1144f1c1b994fbc34a9","slug":"fireworks-can-not-run-these-places-ban","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन जगहों पर नहीं चला सकेंगे पटाखे, लगाई गई पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन जगहों पर नहीं चला सकेंगे पटाखे, लगाई गई पाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने दीपावली के दौरान जान-माल और संपत्ति की सुरक्षा के लिए पंचकूला, कालका, एचएमटी पिंजौर, सूरजपुर, बरवाला, रायपुरारनी, मोरनी, रामगढ़ के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 22, 71 और नेशनल हाईवे 73 पर पटाखे रखने और चलाने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
यह आदेश डीसी डा. गरिमा मित्तल ने जारी किए हैं। डीसी के आदेशों के अनुसार हवाई, डे-आउट, नाइट-आउट और राकेट (4-5 मीटर की ऊंचाई पर ब्लास्ट होने वाले पटाखों) पर प्रतिबंध लगाया है, जिससे अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
जारी किए गए आदेश में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पटाखे नहीं चलाए जा सकते हैं। साथ ही अस्पताल, शिक्षण संस्थान, कोर्ट और धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
कोई भी व्यक्ति प्रशासन द्वारा जारी लाइसेंस के बिना न पटाखों की सेल कर सकता है न ही स्टोर कर सकता है। प्रशासन की ओर से उपमंडल पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित हैफेड भवन के पीछे कच्ची भूमि पर 65 स्टाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में 10 स्टाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरवाला में 11 स्टाल और रायपुररानी में नेता जी स्टेडियम में 17 स्टाल लगाने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
पटाखों के लिए आज होगा ड्रा
पंचकूला में पटाखों की सेल
इसी प्रकार उपमंडल कालका में राजकीय महाविद्यालय के ग्राउंड में 25, रेलवे प्ले ग्राउंड में 22 और पिंजौर में सेक्टर 8 नालागढ रोड हुडा के खुले स्थान पर 30 स्टाल लगाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। यह अस्थायी लाइसेंस 28 से 30 अक्तूबर तक मान्य होंगे।
पंचकूला के लिए तहसीलदार पंचकूला राजेश पूनिया, कालका व पिंजौर के लिए खंड विकास और पंचायत अधिकारी पिंजौर मार्टिना महाजन, ग्रामीण क्षेत्र रामगढ़ और पंचकूला तहसील के लिए नायब तहसीलदार रुपेंदर सिंह, ग्रामीण क्षेत्र कालका तहसील के लिए नायब तहसीलदार रति राम, बरवाला उप तहसील और मोरनी के लिए बीडीपीओ विशाल पराशर को और रायपुररानी उप तहसील के लिए नायब तहसीलदार जगदीश चंद को कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
पटाखों के लिए आज होगा ड्रा
पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित ग्राउंड में पटाखों के अस्थायी लाइसेंस के लिए ड्रॉ 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा। यह ड्रॉ सेक्टर एक स्थित लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में निकाला जाएगा। यह जानकारी उपमंडल अधिकारी (ना.) पंचकूला जगदीप ढांडा ने दी। उन्होंने बताया कि पंचकूला के लिए पटाखों के अस्थायी लाइसेंस के लिए कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए हैं।