फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fireman Vishu won two medals in the World Fire Fighting Games

Chandigarh News: फायरमैन विशु ने वर्ल्ड फायर फाइटिंग खेल में जीते दो पदक

Sun, 15 Sep 2024 06:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Fireman Vishu won two medals in the World Fire Fighting Games
मनीमाजरा। चंडीगढ़ फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के बहादुर और कुशल कर्मचारी विशु मोर ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने डेनमार्क में आयोजित वर्ल्ड फायर फाइटिंग खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते हैं। उन्होंने 97 किग्रा भार वर्ग में ग्रीको-रोमन कुश्ती में स्वर्ण पदक और फ्री स्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीता है। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के लिए तैयारी के लिए चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त की ओर से विशेष रूप से ड्यूटी से छूट दी गई थी।
विज्ञापन

ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के फाउंडर और लाइफ सदस्य नवीन कुमार ने बताया कि आयुक्त ने विशु को समर्थन दियाए जिससे उसने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नगर निगम की जाॅइंट कमिश्नर ईशा कंबोज ने विशु की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वर्ल्ड फायरमैन गेम्स अल्बोर्ग डेनमार्क में 7 से 14 सितंबर तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed