फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire while cooking

खाना बनाते समय लगी आग

Fri, 12 Mar 2021 02:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Fire while cooking
मनीमाजरा। वीरवार का दिन इलाके के लिए ठीक नहीं रहा। दो जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। गनीमत रही कि जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

पहले मामले में आईटी पार्क के पास स्थित शास्त्री नगर के मकान में वीरवार रात का खाना बनाते सिलेंडर लीक हो जाने के कारण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम और मनीमाजरा से दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कमरे में रहने वाले राजीव सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के बिजनौर के रहने वाला है। वह अन्य साथी सोनू और आसिफ खान के साथ शास्त्री नगर की फिश मार्केट के पीछे कमरे में रहते हैं। ये सभी लोग ठेकेदार मोहम्मद यामिन के लिए काम करते हैं। वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे वो अपने घर में गैस पर खाना बना रहे थे। तभी सिलेंडर में से गैस लीक होने लगी और आग भड़क गई। ये देख तीनों कमरे से बाहर की ओर भागे। इतने में वहां तैनान एसआई दिलावर सिंह ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पाते ही दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कमरे में अन्य एक बड़ा गैस सिलेंडर और दो छोटे गैस सिलेंडर रखे हुए थे पर गनीमत रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते तीनों सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया। इनके फटने से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में रखे बेड में आग, सामान जला
मनीमाजरा। समाधि गेट के पास स्थित एक मकान में अचानक आग लगने से कमरे में रखा बेड और उसमें रखे कपड़े व अन्य सामान जल गए। सूचना पाते ही मौके पर मनीमाजरा के दमकल विभाग से एएफटी मोटरसाइकिल की मदद से फायर फाइटर ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय युवक हिमांशु शर्मा और परिवार के रिश्तेदार जुगल किशोर आनंद ने बहुत हिम्मत दिखाई। इस बारे में डॉ. अंकित अरोड़ा ने बताया कि शिवरात्रि के दिन सुबह आठ बजे उनके पिता डॉ. बलदेव अरोड़ा घर के अंदर वाले कमरे में पूजा करके अपने कमरे में आकर नाश्ता करने बैठ गए। करीब दस मिनट बाद उसने अंदर से धुआं निकलता देखा। अंदर जाकर देखा कि कमरे में पड़े लकड़ी के बेड में आग लगी है। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

उन्होंने बताया कि जिस कमरे में आग लगी थी, वह कमरा मकान के आखिरी हिस्से में था और उस कमरे में कोई खिड़की भी नहीं थी। इस कारण पूरे कमरे में धुआं फैल गया। इसके चलते आग बुझाने में बहुत दिक्कत हो रही थी। हिमांशु और उनके ससुर ने आग दमकल विभाग के साथ मिलकर आधे घंटे में आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed