{"_id":"5714d43e4f1c1b646210fc13","slug":"fire-incident-fire-in-hospital-patiala-hospital-fire-incident-patiala-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला के टीबी अस्पताल में आग, मरीजों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला के टीबी अस्पताल में आग, मरीजों में मची भगदड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 19 Apr 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के टीबी हॉस्पिटल में लगी आग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पटियाला जिले में स्थित टीबी अस्पताल में उस समय भगदड़ मच गई, जब बिजली की तारों में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग को देखते ही ओपीडी में चेकअप के लिए बैठे मरीजों में अफरातफरी मच गई और सभी बाहर की तरफ भागने लगे। हालांकि इस आग की घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा।
जिस समय टीबी अस्पताल में शार्ट सर्किट के कारण बिजली के तारों में आग लगी, उस समय रोजाना की तरह बड़ी संख्या में मरीज अपने-अपने डाक्टरों के कमरों के आगे चेकअप के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अचानक एक कमरे के बाहर लगे बिजली के बाक्स से धुआं निकलना शुरू हो गया और देखते ही देखते आग निकलनी शुरू हो गई। कुछ मुलाजिमों ने तुरंत मिट्टी लाकर आग पर डालनी शुरू कर दी। इससे कुछ ही समय में आग कम हो गई।
जब तक फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी आई, तब तक आग पर कंट्रोल पा लिया गया था। जिस जगह पर आग लगी, उसके साथ वाले कमरे में आक्सीजन के सिलेंडर व कुछ अन्य कीमती सामान पड़ा था, जिसको तुरंत निकाल लिया गया। अस्पताल के सीनियर डाक्टर और पूर्व डीआरएमई डा. जयकिशन ने कहा कि अचानक लगी आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मामले संबंधी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं
पटियाला का टीबी अस्पताल बहुत पुराना है व पूरे पंजाब से मरीज बड़ी गिनती में यहां इलाज के लिए आते हैं। यह अस्पताल शहर के बीच स्थित है। बावजूद इसके अस्पताल में आग लगने की सूरत में इसे बुझाने के लिए कोई प्रबंध नहीं है। इस संबंधी डा. जयकिशन ने कहा कि वह विभाग को लिखकर भेज रहे हैं और जल्द ही समस्या का हल हो जाएगा।