{"_id":"60a7677cd5164d13343a029c","slug":"fire-in-wool-market-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: ऊन मार्केट में लगी आग, छह दुकानें जलकर राख, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: ऊन मार्केट में लगी आग, छह दुकानें जलकर राख, बड़ा हादसा टला
Fri, 21 May 2021 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 May 2021 01:25 PM IST
सार
चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह ऊन मार्केट में आग लगी लेकिन किसी को जानी नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ ऊन मार्केट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 38/सी ऊन मार्केट में शुक्रवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब कच्ची टीन की दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आने से छह दुकानें जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार सुबह की है। दमकल विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर 38/सी ऊन मार्केट में भीषण आग लगी है। सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंची जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस आग में मार्केट की करीब छह दुकानें जलकर राख हो गई। जिससे लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। वहीं, दमकल विभाग कर्मियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, किन कारणों से लगी है।
विज्ञापन