फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in Wool Market of Chandigarh

चंडीगढ़: ऊन मार्केट में लगी आग, छह दुकानें जलकर राख, बड़ा हादसा टला

Fri, 21 May 2021 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 May 2021 01:25 PM IST
सार

चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह ऊन मार्केट में आग लगी लेकिन किसी को जानी नुकसान होने से बच गया। 

विज्ञापन
Fire in Wool Market of Chandigarh
चंडीगढ़ ऊन मार्केट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 38/सी ऊन मार्केट में शुक्रवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब कच्ची टीन की दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आने से छह दुकानें जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन

       
घटना शुक्रवार सुबह की है। दमकल विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर 38/सी ऊन मार्केट में भीषण आग लगी है। सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंची जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस आग में मार्केट की करीब छह दुकानें जलकर राख हो गई। जिससे लाखों का नुकसान हो गया। 
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। वहीं, दमकल विभाग कर्मियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, किन कारणों से लगी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed