{"_id":"5fe254668ebc3e3ec95ff5d3","slug":"fire-in-shops-in-sector-41-chandigarh-news-pkl398124693","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख
Wed, 23 Dec 2020 01:59 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
बड़हेड़ी गांव में दुकानों में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-41/डी बड़हेड़ी के बाजार में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आग में दो दुकानों का सामान सामन जलकर राख हो गया। इनमें एक स्टेशनी जबकि दूसरी दुकान स्कूल ड्रेस की थी। वहीं, छह दुकानों का समान समय रहते बचा लिया गया। दुकानों में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां जुटी हुई थीं। देर रात खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। गनीमत रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग मंगलवार रात करीब 9.33 बजे लगी। दमकल विभाग को सूचना दी गई कि सेक्टर-41/डी बड़हेड़ी बाजार स्थित पवन स्टेशनरी शॉप में भीषण आग लगी है। सूचना पर सेक्टर-38, सेक्टर-17, सेक्टर-11 और सेक्टर-32 से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस दौरान शटर का ताला तोड़कर किसी तरह दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे तभी पहली मंजिल पर स्थित संस्कृति फैंसी ड्रेस की दुकान तक आग पहुंच गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर दमकल की छह और गाड़ियों को बुलाया गया। दमकलकर्मी दुकान के पिछली रास्ते व सीढ़ियों जरिए किसी तरह ऊपर पहुंचे, जहां देर रात तक आग को काबू करने की कोशिश करते रहे।
कपड़े और कॉपी-किताब से आग ने लिया विकराल रूप
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी नीरज ने बताया कि उनकी इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान पवन स्टेशनरी के ठीक सामने है। रात करीब 8.30 बजे तक दुकान बंद हुई थी। साढ़े नौ के करीब दुकान से धुआं निकलते देखा तो उन्होंने शोर मचना शुरू कर दिया। इसके बाद दुकान मालिक को फोन कर मौके पर बुलाया गया और मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दुकानों में कपड़े और कॉपी-किताब के होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। अनुमान है कि आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
भवन मालिक अतुल गर्ग ने बताया कि इस बाजार में नौ दुकानें हैं। आग लगने के बाद कमल बुक डिपो समेत अन्य दुकानों में काफी धुआं भर गया था। इसके बाद किसी तरह दुकानों से सामान को बाहर निकाला गया। पवन स्टेशनरी में होलसेल के अलावा रिटेल काम होता है। आग किन कारणों से लगी है अब तक साफ नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। वहीं दमकल कर्मियों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।