फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in refrigerator repair shop, things burnt to ashes

फ्रिज रिपेयर शॉप में लगी आग, सामान जला

Sat, 22 May 2021 10:46 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Fire in refrigerator repair shop, things burnt to ashes
मनीमाजरा। शॉर्ट सर्किट के चलते शनिवार सुबह शास्त्री नगर में एक फ्रिज रिपेयर की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दुकानदार अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्होंने शास्त्री नगर में आईटी पार्क रोड पर एसी फ्रिज रिपेयर मरम्मत और स्पेयर पार्ट की दुकान खोली थी। इसके लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया था। शनिवार सुबह छह बजे उन्हें दुकान की पड़ोस में रहने वाले लोगों का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी और तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना पाते ही मनीमाजरा दमकल विभाग की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अश्वनी ने बताया कि उनकी दुकान में लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान था, जो जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शास्त्री नगर सहयोग पार्टी के प्रधान मनप्रीत सिंह ने बताया कि शास्त्री नगर का रहने वाला अश्विनी कुमार गरीब है। उसने दो बैंकों से लोन लेकर यह दुकान की थी। सारा सामान जलकर राख हो जाने से वह बर्बाद हो गया है। लॉकडाउन के चलते दुकान बंद पड़ी थी और मनप्रीत के पास कमाने का कोई अन्य साधन भी नहीं है। उन्होंने प्रशासन से अश्वनी कुमार की मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed