फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire in railway colony due to high voltage

हाईवोल्टेज से रेलवे कॉलोनी में लगी आग

Mon, 29 Dec 2014 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 29 Dec 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
fire in railway colony due to high voltage

बिजली की वोल्टेज ज्यादा होने से रविवार देर रात को रेलवे कॉलोनी के कई क्वार्टरों का सामान जलकर खराब हो गया। यही नहीं थाना आरपीएफ में हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह के घर में तो आग ही लग गई।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कुछ समय बाद ही आग पर काबू पा लिया। हाई वोल्टेज होने से रेलवे कॉलोनी के करीब डेढ़ दर्जन घरों का सामान खराब हो गया। इससे लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन


जरनैल सिंह ने कहा कि रविवार की रात को अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ गई। इससे तारों से चिंगारी निकली और घर में पड़े सामान को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। पहले तो लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। इसके कुछ समय बाद ही आग पर काबू पाया गया। जरनैल सिंह के मुताबिक वोल्टेज बढ़ने से कई घरों के टीवी, फ्रिज, एलसीडी, एलईडी व अन्य कीमती सामान खराब हो गया। उन्होंने कहा कि उनके घर में आग लगने से करीब दो लाख रुपये का घरेलू सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed