{"_id":"60872c378ebc3e8d1a154f0f","slug":"fire-in-pgi-s-nephrology-department-caught-chandigarh-news-pkl4116080141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग की डायलिसिस यूनिट में सोमवार रात 8:15 पर अचानक आग लग गई। पीजीआई प्रशासन के अनुसार यूनिट के एयर हैंडलिंग यूनिट-2 में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। जिस समय आग लगी, उस समय वहां 3 मरीजों की डायलिसिस चल रही थी। आग लगने की सूचना यूनिट में धुआं फैलने से बजे स्मोक अलार्म के जरिए लगी।
सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर राजेश कुमार कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। 5 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। पीजीआई प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि जिन मरीजों का डायलिसिस चल रही थी, उन्हें तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट किया गया और यूनिट में भरे धुएं को बाहर निकाल दिया गया। इससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि पिछले महीने पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भी शार्ट सर्किट से आग लग चुकी है। उस दौरान भी किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई थी।