फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire in HDFC bank in mohali phase 7

HDFC बैंक में लगी आग, लाखों रुपये का सामान व फर्नीचर जलकर खाक

Tue, 27 Jun 2017 09:15 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 27 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
fire in HDFC bank in mohali phase 7
Mohali Fire - फोटो : अमर उजाला
फेज-सात स्थित बंद एचडीएफसी बैंक में सोमवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे बैंक का लाखों रुपये का सामान व दस्तावेज जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू ‌पा लिया। ईद की छुट्टी होने से सारे मुलाजिम छुट्टी पर थे। वरना हादसा काफी घातक हो सकता था।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि बैंक की ग्राउंड फ्लोर पर सारा सामान जलकर खाक गया। जबकि बेसमेंट में आदि नुकसान होने से बचाव हो गया। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक फेज-सात स्थित एचडीएफसी से सोमवार सुबह 11.34 पर उन्हें आग लगने संबंधी कॉल आई। जिसके बाद फायर विभाग की तीन गाड़ियां घटना स्थल पर निकल गई। इस दौरान ईद की छुट्टी होने के चलते वहां पर एक चौकीदार था।। जबकि बैंक का अन्य कोई व्यक्ति न था।
विज्ञापन


इस दौरान चौकीदार का कहना था कि उसके बाद बैंक की चाबी नहीं है। जबकि बैंक से धुंआ उठ रहा था। इस दौरान फायर विभाग के क‌र्मियों ने ताला तोड़कर बैंक में एंट्री की। इसके बाद आगे बुझाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। लेकिन धुंआ होने के चलते काफी मुश्किल आई। फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वेंटीलेशन की सुविधा न होने के चलते स्थिति ज्यादा खराब थी। फिर फायर ‌कर्मियों ने आक्सीजन लगाकर एंट्री की। फायर आफिसर दविंदर सिंह डोगरा के मुताबिक एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी। करीब पौने दो बजे आग पर काबू पाया गया। आग से सारे कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर व अन्य सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed