फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire in delhi chandigarh volvo bus in chandigarh

हड़कंप मचा और वोल्वो से कूदकर इधर-उधर भागने लगी सवारियां, कई जानें बचीं

Sun, 24 Dec 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Dec 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
fire in delhi chandigarh volvo bus in chandigarh
वोल्वो बस में लगी आग
दिल्ली से चंडीगढ़ लौट रही वोल्वो अचानक रुकी और यात्री उतरकर इधर-उधर भागने लगे। वरना बड़ा हादसा होता और कई जानें चली जातीं। क्योंकि वोल्वो बस में आग लग गई थी। चंडीगढ़ में शनिवार रात सेक्टर-20 गुरुद्वारा चौक के पास वोल्वो में आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। घबराए यात्री आनन-फानन में गेट की ओर भागे। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बस के पीछे वाले हिस्से में लगी थी और इसकी खबर यात्रियों को समय पर मिल गई, जिससे वे समय रहते बस से निकल गए। आग लगते पूरे दक्षिण मार्ग में लंबा जाम लग गया। कई लोग आग को देखने के लिए वहीं पर खड़े हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक रुकवाकर उसे डायवर्ट कराया और भीड़ को भी हटाया।
विज्ञापन


ब्रेक लगाते लगी आग
मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि करीब सवा नौ बजे सेक्टर 20 के चौक पर वोल्वो बस रुकी। ब्रेक लगते ही बस के पिछले हिस्से में स्थित इंजन में आग लग गई। बस के आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना ड्राइव व कंडक्टर को दी। यह खबर यात्रियों को भी लग गई और उनके बीच हड़कंप मच गया और गेट की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में उस समय 15 से ज्यादा यात्री सवार थे। जो सुरक्षित निकल गए। हालांकि, कुछ का सामान बस में रह गया था। बाद में उसे भी निकाल लिया गया था। बस ड्राइवर ने बताया है कि जब उसने ब्रेक लगाया तो स्पार्किंग हुई और उसके बाद आग लग गई। आग से इंजन बुरी तरह से डैमेज हो गया है।


अग्निशमन उपकरण था, मगर कंडक्टर पहुंच नहीं पाए
बस में अग्निशमन उपकरण मौजूद था, मगर पिछली सीट के पास रखा होने के कारण ड्राइवर व कंडक्टर पहुंच नहीं पाए। काफी धुआं था। गनीमत रही कि आग उस समय लगी, जब बस रुकी हुई थी। यदि चलते वक्त आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के दस मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। मौके पर परिवहन डिपो के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्राथमिक जांच की।

आग की सूचना मिली है। मौके पर चंडीगढ़ डिपो के अधिकारी को भी भेजा गया है। आग के कारणों की जांच के लिए परिवहन महानिदेशक को निर्देश दिए गए हैं।
- आरआर जोवल, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed