फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire in chandigarh sector 17, two fire fighter killed

चंडीगढ़ अग्निकांड: मौत दिखी, मगर कूद न पाए जांबाज

Tue, 10 Jun 2014 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jun 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
fire in chandigarh sector 17, two fire fighter killed

जीएमएसएच-16 में दाखिल घायल रघुवीर सिंह, जतिंदर दहिया, शेखर और सचिन अपनी जान पर खेलकर आग को बुझाने में जुटे हुए थे। अमर उजाला से बातचीत में सचिन ने बताया पहले वे बेसमेंट पर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


आग की लपटे कम होने के बजाए बढ़ती जा रही थीं। धीरे-धीरे लपटे बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गई। कुछ लोग नीचे रुक गए और सचिन, अमनदीप व दो अन्य व्यक्ति पहली मंजिल में पहुंच गए। पहली मंजिल में हालत की स्थिति काफी खराब थी।
विज्ञापन


धुआं ऊपर की ओर आगे बढ़ रहा था। इस कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। पानी डालने से धुआं और बढ़ता जा रहा था। हमारी कोशिश थी कि स्पॉट को ढूंढ कर उस पर पानी फेंका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरा भांप गए लेकिन कूद नहीं पाए

fire in chandigarh sector 17, two fire fighter killed

जान की परवाह किए बिना अमनदीप और सचिन आगे बढ़ हे थे। काफी कोशिश की गई, लेकिन स्पॉट नहीं मिला। धुआं, आग की लपटें और गर्मी से सभी की हालत काफी खराब हो गई थी। इतने में कुछ गिरने की आवाज आई।

धुआं काफी था, इसलिए कोई देख नहीं पाया। सचिन व अन्य लोगों को आभास हो गया था कि बिल्डिंग गिरने वाली है। यह खतरा अमनदीप भी भांप गया था। सचिन ने तत्परता दिखाते हुए बाहर की ओर छलांग लगा दी। अमनदीप ने भी छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन वह कूद नहीं पाया और बिल्डिंग के नीचे आ गया।

सचिन के मुताबिक ,अमनदीप के साथ एक व्यक्ति और भी था, जो बाहर नहीं निकल पाया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शख्स रविंदर होगा। उन्होंने बताया कि अमनदीप काफी तत्परता से आग बुझाने का काम कर रहा था।

उसे नहीं मालूम था कि जो शख्स उनके साथ खड़ा था, वह कुछ मिनट बाद उनका साथ छोड़कर चला जाएगा। उन्हें साथी अमनदीप के खोने का काफी गम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed