{"_id":"c9cf6b3e22af54203b94206976213991","slug":"fire-in-chandigarh-sector-17-bank-square","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा इंडस्ट्रीज इंस्टीट्यूट के दफ्तर में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा इंडस्ट्रीज इंस्टीट्यूट के दफ्तर में आग
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Jul 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित बैंक स्क्वेयर में सोमवार देर शाम एक बार फिर आग लगने की घटना घटी। इस बार यह आग बैंक स्क्वेयर स्थित हरियाणा इंडस्ट्रिज इंस्टीट्यूट की पांचवी मंजिल पर भड़की।
विज्ञापन
आग लगने पर मौके पर एकदम अफरातफरी मच गई। आग की सूचना पाकर पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि आग पांचवीं मंजिल के एक कमरे में लगी थी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारणों का खुलासा करते हुए फायर ब्रिगेड के चीफ फायर ऑफिसर एस के शर्मा ने बताया कि शॉट सर्किट लगने की वजह से यह आग भड़की।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सेक्टर 17 में इससे पहले आग लगने की दो बड़ी घटनाएं घट चुकी है। अभी हाल ही में बैंक स्केवय के प्राइवेट बैंक सिंडिकेट बैंक में और नायलिट बिल्डिंग में भयंकर आग लगने की घटना घट चुकी है।